ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब पुलिस के ASI को विजिलेंस ने रिश्वत के आरोप में किया काबू .. ??

आरोपी ASI ने दहेज मामले में लड़की पक्ष से चालान पेश करने के एवज में 5 हजार मांगी थी रिश्वत  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब के लुधियाना में विजिलेंस विभाग की टीम ने पंजाब पुलिस के एक ASI को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारिओ को सूचना मिली थी कि आरोपी ASI दहेज मामले में लड़की पक्ष से कोर्ट में चालान पेश करने के लिए 5 हजार रिश्वत मांग रहा है। शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रेप लगा कर आरोपी ASI को रंगे हाथो दबोच लिया है। आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है।  

बताया जा रहा है कि दहेज़ मामले में लड़की पक्ष की शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने 5 हजार के नोटों पर कैमिकल लगा कर भेजा और ट्रेप लगाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली तो आरोपी को काबू कर लिया गया। 

विजिलेंस विभाग द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया है। आरोपी से आज पूछताछ होगी कि उसने और किन मामलों में रिश्वत ली है। आरोपी ASI कुलविंदर को कल अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा।   


No comments