कपूरथला में पंचायती भूमि पर फसल काटने के आरोप में 7 नामजद ... ???
- 32 एकड़ पंचायती भूमि पर धारा 145 लागू होने के बावजूद कब्जाधारिओ ने फसल काटी
- गांव भीला/बीजा की मेंबर पंचायत के बयान पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला जिले के गांव बीजा की 32 एकड़ पंचायती भूमि पर देर शाम अवैध कब्जाधारियों द्वारा फसल काटने के मामले में थाना कोतवाली में 7 आरोपिओ को नामजद कर FIR दर्ज कर ली गई है। जबकि उक्त पंचायती भूमि पर विवाद के चलते SDM कपूरथला ने धारा 145 लागू कर फसल को कटाई के बाद उसकी रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश भी दिए हुए हैं।
अवैध कब्ज़ाधारिओ दवारा फसल काटनी अभी शुरू ही की थी कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कम्बाइन और एक ट्रेक्टर कब्जे में ले लिया है। वहीँ गांव की पंचायत सदस्य जसविंदर कौर की शिकायत पर थाना कोतवाली में धारा 188, 379, 149 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फ़िलहाल आरोपिओ की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जानकारी अनुसार सीनपूरा रकबे में पड़ती गांव भीला पंचायत की गांव विल्ला कोठी के नजदीक पड़ी 32 एकड़ भूमि की बोली बीते अप्रैल में गजा सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर हुई थी। जबकि उक्त भूमि पर पहले काबिज अवैध कब्जाधारियों ने उस पर फसल की बिजाई कर दी। और नए बोलीदाता को भूमि का कब्ज़ा न मिलने के चलते मामला SDM की अदालत में पहुंच गया। SDM ने भूमि पर नायब तहसीलदार राजीव खोसला को रिसीवर नियुक्त करने के साथ साथ भूमि पर धारा 145 लगा दी। और बीजी गई फसल को काटने के बाद रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश भी दे दिए थे।
सोमवार शाम कुछ अवैध कब्जाधारियों द्वारा उक्त पंचायती भूमि पर कम्बाइन से फसल की कटाई करनी शुरू की गई। तो घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच फसल की कटाई को रोक दिया और एक कम्बाइन और ट्रेक्टर कब्जे में ले लिया। जबकि आरोपी फरार हो गए।
SDM कपूरथला लाल विश्वास ने पुष्टि करते कहा कि उक्त भूमि पर विवाद के चलते धारा 145 लागू की हुई है। और फसल की कटाई के बाद उसकी कीमत सरकारी खजाने में जमा कराने के आदेश है।
वहीं दूसरी तरफ मेंबर पंचायत जसविंदर कौर के बयान पर थाना कोतवाली में आरोपी बलविंदर सिंह पुत्र दलीप सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह, राज सिंह सभी वासी विला कोठी बलवीर शर्मा, जस्सा सिंह तथा मंगल सिंह वासी विला कोठी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पुष्टि SHO कोतवाली कश्मीर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


















No comments