पंजाब में अमृतपाल सिंह पर FIR दर्ज, पढ़ें कहां ... ??
- गन कल्चर को बढ़ावा देने, हेट स्पीच तथा कांग्रेस प्रधान को धमकाने का आरोप
- लुधियाना के एसीपी की शिकायत पर हुआ मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के लुधियाना में पुलिस ने हेट स्पीच देने तथा गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप में अमृतपाल सिंह पर FIR दर्ज की है। अमृतपाल पर आरोप है कि उसने हथियारों को प्रमोट करने, हथियार स्टाक करने और कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी अमृतपाल सिंह मोगा जिले के गांव महिरों का रहने वाला है। लुधियाना पुलिस की डिवीजन 5 में दर्ज इस मामले की जांच कर रहे DCP वरिंदर बराड ने कहा कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता ACP डिटेक्टिव सुमित सूद के अनुसार वह भाईबाला चौक पर गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि अमृतपाल सोशल मीडिया और एक चैनल पर इंटरव्यू दे रहा है। जिसमें वह 21 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग के एक ट्वीट के विरोध में कह रहा है कि ये लोग 32 बोर,12 बोर देख कर ही चिल्लाने लग जाते है। जो हथियार अभी शो नहीं किए, उन्हें देख कर तो ये लोग जहर ही खा लेंगे।
पुलिस अनुसार इस तरह की इंटरव्यू देकर अमृतपाल ने पंजाब का माहौल खराब किया है। वहीं वह युवा पीढ़ी को बहला-फुसला रहा है। इसी के साथ भड़काऊ शब्दावली का इस्तेमाल कर पंजाब कांग्रेस प्रधान वड़िंग को मारने की धमकी देकर सरेआम हथियारों को इंटरव्यू में प्रमोट किया गया है।
वहीं वह हथियारों के प्रदर्शन व स्टाक होने की बात भी कह रहा है। पुलिस ने ACP सुमित सूद के बयानों पर आरोपी अमृतपल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। इस मामले की जांच DCP इन्वेस्टिगेशन वरिंदर बराड कर रहे हैं।

.jpeg)
















No comments