कपूरथला के गांव मजादपुर में पंचायती जमीन कब्जा मुक्त करवाई ... ??
- गांव के ही 9 लोगों द्वारा छप्पर के आसपास की पंचायती भूमि पर वर्षों से किया हुआ था कब्जा ---- SDM
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत पूरे पंजाब में सरकारी व पंचायती जमीनों पर कब्जाधारियों से कब्जा छुड़ाने का अभियान जारी है। जिसके तहत बुधवार को देर शाम सुल्तानपुर लोधी के गांव मजादपुर में गांव के कुछ लोगों द्वारा छपड़ के आस-पास किए गए अवैध कब्जों को प्रशासनिक अधिकारियों ने DC विशेष संरगल के आदेशों अनुसार कब्जाधारियों से मुक्त करवया है।
गांव आजादपुर में कब्जा मुक्त करवाने पहुंचे SDM कपूरथला लाल विश्वास बैंस, BDPO भुपिंदर सिंह ने बताया कि सुल्तानुपर लोधी के गांव मजादपुर में गांव के 9 लोगों द्वारा छप्पड़ के आसपास पंचायती जमीन पर बरसों से कब्जा किया हुआ था, जिसे वह छोड़ने को तैयार नहीं थे।
कब्जा छुड़वाने के लिए बुधवार सुबह दो जेसीबी मशीनों की सहायता से प्रशासनिक अधिकारी जिनमें गुरलीन कौर तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजीव खोसला भारी पुलिस फोर्स डीएसपी सुखविंदर सिंह, तलवडी चौधरियां एसएचओ ब्रिकमजीत सिंह, फत्तूढींगा एसएचओ मनदीप कौर, कबीरपुर एसएचओ लखविंदर सिंह, सुपरिटेंडेंट रविंदरपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह पटवारी, परमिंदर सिंह, मुनीश चौधरी, कंवरदीप सिंह, बलदेव सिंह, परमजीत कुमार, सरबजीत सिंह, विशाल दत्त व अन्य स्टाफ शामिल था।



















No comments