भाजपा नेता हीरां वालिया पर जानलेवा हमला, पंजाब में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था का प्रमाण --- पंकज शर्मा
- एक हमलावर को पकड़ पुलिस के हवाले किया, मामला दर्ज
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। बटाला
पंजाब के बटाला में जिला भाजपा महासचिव हरसिमरन सिंह हीरां वालिया के अर्बन एस्टेट आवास पर कुछ हथियारबंद हमलावरों द्वारा हमला किए जाने की खबर है। इस संबंध में पुष्टि करते हुए वरिष्ठ भाजपा पार्षद हीरा वालिया व उनके भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर में घुसे जिनमे से एक हमलावर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीँ इस घटना की निंदा मंडल प्रधान पंकज शर्मा सहित समूह भाजपा नेताओ ने की है। पंकज शर्मा ने कहा कि यह हमला जहाँ पंजाब में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था का प्रमाण है वहीँ बटाला पुलिस की गतिविधि पर भी सवालिया निशान है।
हमले के वक्त हीरां वालिया ने अपनी और अपने भाई लाली वालिया की जान बचाने के लिए जब हीरा वालिया ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से हवा में फायरिंग की तो पीछे खड़े तीनों हमलावर मौके से भाग गए. जबकि घर के अंदर एक हमलावर ने फिर से हीरावालिया पर ईंटों से हमला कर दिया और मौके से भागने की कोशिश की. इसी बीच कौसलर हीरा वालिया ने साहसपूर्वक उसका पीछा किया और हंसली नहर के किनारे से उसे पकड़ लिया। इस पूरी घटना के दौरान मोहल्ला और कॉलोनी के लोग भी मौके पर जमा हो गए। जबकि गिरफ्तार हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पार्षद हीरा वालिया ने कहा कि काबू गया हमलावर पुलिस और लोगों के सामने उसे धमकी दे रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि आप सरकार के राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। जबकि रंगदारी और भाड़े के शूटर व हमलावर पैसों के लिए मासूमों की हत्या कर रहे हैं।
इस घटना के बाद पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश महाजन, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश भाटिया, पंजाब भाजपा सदस्य भूषण बजाज, अध्यक्ष पंकज शर्मा, शक्ति शर्मा, अमन खीवा, अनिल डोली, लाली वाली, भवानी सनन, जीवन कुमार, सुरिंदर शर्मा, श्रीकांत शर्मा, मनोज नायर, अमित चीमा समेत अन्य नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस हमले की साजिश की गहनता से जांच कर पर्दाफाश किया जाए।


















No comments