ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के विधायक और मंत्रियों के लिए CM मान का नया फरमान .... ??

- अब लग्जरी होटलों की बजाए सर्किट हाउस या सरकारी गेस्ट हाउस में ही रुकना होगा    

- CM भगवंत मान ने अपने इस आदेश से VIP कल्चर पर चलाई कैंची   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब में CM भगवंत मान ने VIP कल्चर के खिलाफ आज एक नया आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार CM ने सभी मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों को महंगे आलीशान होटलों की जगह सरकारी गेस्ट हाउस में रुकने के लिए कहा है। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि जहां VIP कल्चर पर कैंची लगेगी, वहीं राज्य के सरकारी कोष का खर्च भी कम होगा।  

पंजाब के CM मान ने कहां है कि सर्किट हाउस सहित दूसरे सरकारी गेस्ट हाउस मंत्रियों व अधिकारियों के ठहरने के लिए ही बने हैं। फिर भी मंत्री, विधायक और अधिकारी प्राइवेट होटलों में ठहरते हैं। जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। CM मान ने कहा कि जब भी कोई मंत्री, विधायक और अधिकारी फील्ड में जाता है तो सर्किट हाउस के सरकारी गेस्ट हाउस में ही ठहरना होगा।  

बता दें कि बीते दिनों भगवंत मान सरकार पर VIP कल्चर को लेकर सवाल उठते रहे हैं। जिससे पार्टी का अक्स भी धूमिल हुआ। लोगों ने भी इस पर सवाल खड़े किए। भगवंत मान सरकार के इस फैसले से पार्टी के अक्स में सुधार होने की संभावना है।  


No comments