ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में पंचायत की 32 एकड़ भूमि पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा फसल काटने का प्रयास ... ???

- उक्त पंचायती 32 एकड़ भूमि पर SDM ने लगाई हुई थी धारा 145 

- अवैध कब्जा धारियों द्वारा फसल काटने के आरोप में सभी पर होगी FIR दर्ज --- DSP    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

फाइल फोटो

पंजाब के कपूरथला जिले के गांव भीला की 32 एकड़ पंचायती भूमि पर आज देर शाम कुछ अवैध कब्जाधारियों द्वारा फसल काटने का प्रयास किया गया। जबकि उक्त पंचायती भूमि पर विवाद के चलते SDM कपूरथला ने धारा 145 लागू कर फसल को कटाई के बाद उसकी रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश भी दिए हुए हैं। हालांकि फसल काटने के प्रयास को मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल ने असफल कर दिया। लेकिन फसल काटने के प्रयास में कब्जाधारियों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। इसकी पुष्टि DSP सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने भी की है।   

विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीनपूरा रकबे में पड़ती गांव भीला पंचायत की 32 एकड़ भूमि की बोली बीते अप्रैल में गजा सिंह व्यक्ति के नाम पर हुई थी। जबकि उक्त भूमि पर कुछ अवैध कब्जाधारियों ने जबरन कब्जा कर फसल की बिजाई कर दी। उक्त मामला SDM की अदालत में पहुंचने के बाद भूमि पर नायब तहसीलदार राजीव खोसला को रिसीवर नियुक्त कर दिया गया और भूमि पर धारा 145 लागू कर भूमि पर बीजी गई फसल को काटने के बाद रकम सरकारी खजाने में जमा करवाने के आदेश भी दे दिए थे।   

सोमवार शाम कुछ अवैध कब्जाधारियों द्वारा उक्त पंचायती 32 एकड़ भूमि पर बीजी गई फसल की कटाई करने का प्रयास किया गया। हालाँकि अभी कटाई करनी शुरू ही हुई थी कि घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना की पुलिस ने तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच फसल की कटाई को रोक दिया और कब्जाधारियों को खदेड़ दिया।  

SDM कपूरथला लाल विश्वास ने पुष्टि करते कहा कि उक्त भूमि पर विवाद के चलते धारा 145 लागू की हुई है। और फसल की कटाई के बाद उसकी कीमत सरकारी खजाने में जमा कराने के आदेश है। 

वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंचे पुलिस बल के साथ DSP सब डिवीजन मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि कुछ अवैध कब्जाधारियों द्वारा फसल काटने का प्रयास किया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। सभी आरोपियों पर SDM के आदेश के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।  


No comments