CM भगवंत मान आज कपूरथला पहुंचेंगे, पढें कहां ..??
- कपूरथला में बनने वाली मेडिकल कॉलेज की ग्राउंड रियल्टी देखने पहुंच रहे CM
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला में बनने वाली मेडिकल कॉलेज की ग्राउंड रियलिटी को देखने के लिए आज पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंच रहे हैं। जिसको लेकर सिविल अस्पताल तथा सर्कुलर रोड पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज पर पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है।
जानकारी अनुसार 25 नवंबर 2019 को केंद्र सरकार ने 325 करोड़ की लागत से कपूरथला के सर्कुलर रोड पर मेडिकल कॉलेज बनवाने की घोषणा की थी। जिसमें केंद्र सरकार तथा पंजाब सरकार के दोनों के सहयोग से 60 - 40 के प्रतिशत के हिसाब से फंड मुहैया कराने की घोषणा थी। बताने योग्य है कि इसका वर्चुअल उद्घाटन कुछ महीने पहले पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके हैं।
आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र सरकार ने अपने हिस्से में से 50 करोड़ रूपया भेज भी दिया है लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज का कार्य आरंभ नहीं हुआ है।
हालांकि उक्त मेडिकल कॉलेज की घोषणा हुए 3 वर्ष हो चुके हैं और केंद्र सरकार तथा पंजाब सरकार के सहयोग से यह मेडिकल कॉलेज बनना है लेकिन अभी तक मेडिकल कॉलेज का नींव पत्थर भी नहीं रखा गया है। जबकि केंद्र सरकार ने अपने हिस्से में से 50 करोड़ रूपया इसके लिए भेज भी दिया है।



















No comments