ब्रेकिंग न्यूज़

गुजरात चुनाव को लेकर पंजाब के CM मान का बड़ा दावा .. ???

- गुजरात चुनावों में हम सर्वे में नहीं सरकार में आते हैं --- भगवंत मान 

- पंजाब में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनने के बाद हो जाएंगे 25 मेडिकल कॉलेज, हर जिले के नजदीक होगा एक मेडिकल कॉलेज    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला, पंजाब     

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि गुजरात चुनावो में हम (AAP ) सर्वे में नहीं आते, सीधा सरकार में आते है। वह रविवार को कपूरथला में सर्कुलर रोड पर 428 करोड़ की लगत से बनने वाले मेडिकल कालेज व अपटूडेट सिविल अस्पताल के निर्माण संबंधी प्रोजेक्ट की ग्राउंड रियलिटी चेक करने आए थे। 

मेडिकल कॉलेज की ग्राउंड रियलिटी चेक करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए CM भगवंत मान ने कहा कि प्रदेश में 16 नए मेडिकल कालेज बनाएंगे। और 9 कालेज पहले से मौजूद है, जिससे सूबे में कुल 25 मेडिकल कालेज हो जाएंगे। इस लिहाज से पंजाब के हर जिले को एक मेडिकल कालेज जरूर टच करेगा। संगरूर, होशियारपुर व कपूरथला के मेडिकल कालेज के नक्शे तैयार है। जल्द ही स्टेट व सेंटर सरकार की मैचिंग मनी से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।   

कपूरथला का मेडिकल कालेज जो की 428 करोड़ का प्रोजेक्ट है और यह  20 एकड़ जमीन पर बनेगा जिस के लिए 55 प्रतिशत राज्य सरकार और 45 प्रतिशत केंद्र सरकार खर्च करेगा मुख्य मंत्री ने कहा की राज्य में अच्छी सेहत सुविधाए उपलब्ध करवाने के लिए इन 25 मेडिकल कालेजों का जाल बिछाया जाएगा ताकि पंजाब के 23 जिले किसी ने किसी ढंग से मेडिकल कालेज से संपर्क में रहे। 

उन्होंने यूक्रेन के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि इन मेडिकल कालेज प्रदेश व आसपास के अन्य परदेशो के होनहार बच्चों को फायदा मिलेगा। स्टाफ की कमी के सवाल पर बोले कि अभी आप सरकार को आठ माह हुए हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर रहे है तो स्टाफ भी पूरा करेंगे।   

मुख्य मंत्री ने कहा की सरकार अपनी हर घोषणा को पूरा कर रही है। जिस की कड़ी के तहत पंजाब में 17  माडर्न सब तहसील कापलेक्स बनाए जा रहे है जिस के लिए 80 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक अलग अलग विभागो में 21 हजार से जायदा नौकरियां दी जा चुकी है जिस की कड़ी में 603 नौजवान को PSPCL में बीते दिन नोकरी दी गई है।  

इसके बाद वह मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना ही चल पड़े। इससे पहले सैनिक स्कूल में हैलीपैड पर आप वर्करों को सीएम के पास न जाने दिए जाने पर सीएम खुद प्रोटोकॉल तोड़कर वर्करों से मिलने पहुँच गए थे। इस मौके पर उनके साथ आम आदमी पार्टी के सांसद सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद थे। 


No comments