AAP नेता का DGP से आग्रह ---- नशीले पदार्थों की बरमादगी की कीमत जनतक न की जाए ...
- करोडो की कीमत देख युवाओ को आसानी से कमाई का रास्ता करता है प्रेरित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब में नशे के खिलाफ मुहीम में बरामद किये गये नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय कीमत का आंकलन और मिडिया में उसकी कीमत जनतक करवाने पर पाबंदी लगाई जाये। यह मांग करते हुए आप के वरिष्ठ नेता परविंदर सिंह ढोट ने पंजाब के डीजीपी से आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय मार्किट में करोडो की कीमत कुछ युवाओ को आसानी से कमाई के रस्ते पर चलने हेतु प्रेरित कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में उन्हें लगता है कि तस्करी के धंधे को अपना कर जल्द से जल्द अमीर हो जाएंगे।
ढोट ने कहा कि जल्द ही वह इस मुद्दे पर पंजाब के CM, डीजीपी और नैशनल अपराध ब्यूरो को पत्र लिखकर अनुरोध करेंगे कि नशीले पदार्थों की बरमादगी की कीमत जनतक न की जाए। उन्होंने कहा की पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के निर्देश के और डीजीपी गौरव यादव के नेतृत्व में इस नशीले पदार्थ के धंधे पर नकेल कसी है और बड़ी संख्या में नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा है।
परविंदर सिंह ने कहा कि अगर पिछली सरकार ने रोजगार उत्पन किए होते और नशे के खात्मे के लिए काम किया होता तो पंजाब की स्थिति इतनी खराब नहीं होती। उन्होंने कहा कि अब मान सरकार राज्य को फिर से समृद्ध बनाने के लिए काम कर रही है जिसके अच्छे परिणाम भी लोगों के सामने आ रहे हैं।


















No comments