ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में देर रात एक गांव में अवैध असले से दो गुटों हुए आमने सामने, पढ़े कहाँ .... ??

- दोनों गुटों के झगडे में 3 घायल, 15 नामजद, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार   

- अवैध हथियारों से आमने सामने हुए दोनों गुटों के लोगो को खदेड़ने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग -- सूत्र  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला      

पंजाब के कपूरथला में नशे के लिए बदनाम गांव बूटा में देर रात दो गुट आमने सामने हो गए। बताया जा रहा है कि झगड़ा घर में डीजे लगा पार्टी करने को लेकर हुआ। जबकि पुलिस सूत्रों की माने तो गांव के बाहर इकट्ठा हुए दो गुटों के 50 से 60 लोग अवैध हथियारो सहित आपस में झगड़ा कर रहे थे। ऐसे में मोके पर पहुंचे सीआईए स्टाफ प्रभारी ने मौका संभाला दोनों गुटों को शांत करने में कुछ हवाई फायर करने की बात भी सामने आ रही है। इस झगड़े में 3 लोग घायल बताये जा रहे है। 

फ़िलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 15 लोगो को नामजद कर विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है। और 4 आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीँ सूत्र बताते है कि दोनो गट नशे के विवाद को लेकर भिड़े थे और इनमे से कई नशे के मामलो से संबंधित है।  

वहीं घटना में घायल हुए तीन घायल लोग उपचार सिविल अस्पताल में भर्ती हुए है। जिनमे जसविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह बूटा, जोग राज पुत्र गुरमीत सिंह गावों बूटा ,गुरप्रीत सिंह उर्फ शेरा वासी गांव बूटा है। घायलों में घायल शेरा की गंभीर स्थिति के चलते कर उसे अमृतसर रेफर कर दिया गया। SP D हरविंदर सिंह के अनुसार दोनो पक्षों के कुल 4 लोगो को हिरासत में लिया है जिन्हे कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया गया है। काबू किये गए आरोपिओ में नानक सिंह, विशाखा सिंह, कुलदीप सिंह, आकाशदीप है।  


No comments