ब्रेकिंग न्यूज़

भक्ति में लीन श्रद्धालुओं पर कपूरथला पुलिस की मौजूदगी में जेब कतरो की मार ... ??

- 12 की जेबे कटी, कई महिलाओ के गहने उतरे, मोबाइल भी हुए चोरी   

- धार्मिक कार्यकर्म में कल रात जेब तराशो की रही पोंबारह, सिटी थाना पुलिस पर उठे सवालिया निशान    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला शहर में कल रात एक धार्मिक कार्यकर्म में नतमस्तक होने आये भक्ति में लीन श्रद्धालुओं की जेब पर जेब कतरो ने पूरी मार मारी है। मस्जिद चौंक दशहरा ग्राउंड में आयोजित संकीर्तन में जहँ प्रबंधको की बद इन्तज़ामी देखने को मिली वहीँ पुलिस के पुख्ता प्रबंध होने के बावजूद कल रात जेब तराशो ने लगभग 15 से 20 लोगो को निशाना बना उनके पर्स, गहने व मोबाइल उड़ाए है। हालाँकि उक्त कार्यकर्म में सिटी थाना प्रभारी किरपाल सिंह अपने पुरे दलबल सहित वहां मौजूद थे फिर भी जेब कतरो ने पुलिस को कड़ी चुनौती दी है।  

बता दें कि कल शुक्रवार रात कपूरथला के मस्जिद चौक दशहरा ग्राउंड में श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ द्वारा श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम जी का संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें सैकड़ों भक्त नतमस्तक भी हुए। इस आयोजन में जहां प्रबंधकों की गैर इन्तज़ामी देखी गई, वहीं पुलिस के पुख्ता प्रबंध होने के दावों के बीच जेब तराश अपराधियों की पूरी तरह से चांदी रही। इस आयोजन में आये 12 श्रद्धालुओं की जेबे कटने, कई महिलाओ के गहने और कइयों के मोबाइल भी चोरी होने की खबर हैं। 

वहीँ इस आयोजन में नतमस्तक होने पहुंचे खबरनामा इंडिया के मुख्य सम्पादक की भी जेब को जेब कतरो ने निशाना बना उनका पर्स उडाया है। जिसमे लगभग 12 हज़ार रुपए सहित, 3 ATM कार्ड, PAN कार्ड, आधार कार्ड, पंजाब सरकार का येलो कार्ड आदि कई जरुरी दस्तवेज मौजूद थे। जिसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को रात ही कर दी गई थी। 

सूत्रों की माने तो कई पीड़ित लोग सिटी थाना में शिकायत करने को भी तैयार नहीं है कियोंकि शहर में बढ़ रहे अपराध के ग्राफ और पुलिस की शिथिल हो रही गतिविधि के चलते जनता का विश्वास टूट चूका है। हालाँकि जनता के टूट चुके विश्वास के बीच अभी तक मात्र एक ही शिकायत सिटी में पहुंची है। जिस पर सिटी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं दूसरी तरफ थाना सिटी प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि जो शिकायत उनके पास पहुंची है उसके संदर्भ में गुमशुदगी की DDR काट कर कार्यवाही कर रहे हैं।


No comments