अमृतसर में ट्रैफिक समस्या बनी विकराल, समाज सेवी विनोद जी ने प्रशासन को दिए सुझाव . ??
- भंडारी पुल पर लगे बेरिगेट हटाए जाए, ताकि बाहर से आने वाले लोग सीधा हाल गेट शहर जा सके
खबरनामा इंडिया, संदीप भोला। अमृतसर
गुरू नगरी अमृतसर में वैसे तो हर जगह लोग ट्रेफिक से परेशान है लेकिन क्वींस रोड पर ट्रेफिक से परेशान हो रहे लोगों की आवाज़ बनते हुए दरबार ए गौस के मुखी समाज सेवी विनोद जी ने प्रशासन को उचित सुझाव दिए है। और इस भीड़भाड़ वाले पॉश क्षेत्र में ट्रेफिक की समस्या से जनता को निजात दिलाने की प्रशासन से अपील की है।
समाज सेवी विनोद जी ने कहा की भंडारी पुल का रास्ता स्टेशन की तरफ उतरता है, पर स्टेशन का रास्ता तंग देख लोग रिअल्टो,कोर्ट, एयरपोर्ट को जाने के लिए अशोका चौंक का सहारा लेते है। वहीँ हाल गेट शहर जाने वाला ट्रेफिक भी इसी रास्ते से होकर जाता है। क्योंकि भंडारी पुल पर हाल गेट जाने वाले कट को बेरीगेट लगा बेवजह बंद किया गया है। शाम होते बॉर्डर से श्री दरबार साहिब को जाने वाले श्रद्धालु भी इसी रास्ते से परेशानी का सामना करते है।
कुल मिलाकर इस छोटे रास्ते पर कई रास्ते मिल इसको जाम का रूप दे रहे है जिस से आने जाने वालों के साथ यहां रहने और दुकानदार बहुत परेशान हो गए लोग हॉर्न का अत्यधिक प्रयोग करते और खड़ी ख़राब गाडियां धुआं कर लोगों को बीमारी के लिए बुलाती है।
समाज सेवी विनोद जी (मुखी दरबार ए गौस) ने प्रशासन को खबरनामा इंडिया के माध्यम से सुझाव देते हुए कहा कि एयरटपोर्ट, कोर्ट, से आती ट्रेफिक को अशोका चौंक से न होकर क्रिस्टल चौंक से भंडारी पुल की तरफ कर देना चाहिए। उस तरफ से पुल खाली रहता है और भंडारी पुल पर लगे बेरिगेट हटाए जाए जिस से बाहर से आने वाले लोग सीधा हाल गेट शहर जा सके। वहीँ कुछ पुलिस कर्मिओ को तैनात कर स्टेशन और नहर दफ़्तर चौंक पर ऑटो बस से लगते जाम को रोकना चाहिए।


















No comments