बड़ी खबर ----- पंजाब में गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर अब 10 वर्ष के बच्चे पर FIR .....
- पिता ने बंदूक के साथ खड़े बेटे औकी फोटो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लगाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब
पंजाब में गन कल्चर प्रमोट करने को लेकर अब अमृतसर में 10 वर्ष के बच्चे पर FIR कर दी गई है। बच्चे के नाबालिग होने के चलते अमृतसर रूरल पुलिस अभी इस मामले को लेकर अधिक जानकारी नहीं दे रही है। वहीं अमृतसर पुलिस ने बच्चे के साथ-साथ उसके पिता और दो अन्य के खिलाफ गन कल्चर को प्रमोट करने के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार यह FIR थाना कत्थूनंगल में 10 साल के बच्चे पर की गई है। बच्चे के पिता भूपिंदर सिंह ने बंदूक के साथ खड़े बेटे और कंधों पर गोलियों की बेल्ट पहने की फोटो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लगा दी थी।
जिसके बाद पुलिस के साइबर सैल की नजर में यह फोटो आ गई। जाँच के बाद पुलिस ने बच्चे, उसके पिता भूपिंदर का पता लगाया। इसके बाद इसी मामले में दो अन्य विक्रमजीत व विसारत के खिलाफ भी FIR दर्ज कर दी गई है।
पुलिस इस मामले में फिलहाल अभी कोई अधिक जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस का सिर्फ इतना ही कहना है कि आरोपियों के खिलाफ IPC 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

.jpeg)
















No comments