ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में गन कल्चर को लेकर मजीठिया ने उठाए सवाल --- आप MLA की फोटो जारी ....??

- AAP की MLA अनमोल गगन की पिस्टल सहित फोटो जारी करें मजीठिया ने किया ट्वीट   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब में गन कल्चर को लेकर की जा रही कार्रवाई को दोहरे मापदंड का बताते हुए शिअद के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मान सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि AAP की खरड़ से MLA अनमोल गगन मान की पुलिस की वर्दी में पिस्टल पकड़े एक फोटो ट्वीट की और साथ ही पूछा है कि असली DGP कौन है ? अभी तक फोटो डिलीट न करने वाली मंत्री अनमोल गगन मान या फिर आदेश जारी करने वाले DGP पंजाब ?  

शिअद के सीनियर नेता मजीठिया ने DGP पंजाब गौरव यादव पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पूछा है कि गन कल्चर मामले में चार दिन बाद भी मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने पूछा कि यह दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है, और आम लोगों पर ही केस क्यों दर्ज किए जा रहे हैं?    

बिक्रम सिंह मजीठिया ने CM भगवंत मान पर तंज कसते हुए लिखा कि लॉ नहीं बदलाव है। इससे पहले भी मजीठिया गन कल्चर पर बिना जांच आम लोगो पर केस दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई पर पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े करते रहे हैं।   

मजीठिया ने इससे पहले CM पंजाब भगवंत मान की बंदूक पकड़े की एक फोटो भी अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इस ट्वीट में लिखा है कि "मित्रां नूं शोक हथियारा दा" लेकिन पर्चे बच्चों पर हो रहे हैं।  


No comments