ब्रेकिंग न्यूज़

गन कल्चर को बढ़ावा देने के मामले में पंजाब पुलिस के नए आदेश ... ??

- CM के आदेश के बाद DGP किया ट्वीट ---- सोशल मीडिया पर हथियारों वाली पोस्ट 72 घंटे में हटाए, उसके बाद नहीं होगी कोई सुनवाई   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब       

पंजाब में गन कल्चर को लेकर CM भगवंत मान के आदेश के बाद पंजाब पुलिस ने एक नया फरमान जारी किया है। जिसमें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई गन कल्चर से संबंधित सभी पोस्टों को 72 घंटे में हटाने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में DGP पंजाब गौरव यादव ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है।   

ट्वीट में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर हथियारों के प्रदर्शन से संबंधित किसी भी तरह की फोटो या वीडियो आदि कंटेंट्स को 72 घंटे के भीतर हटाने के आदेश दिए हैं। DGP ने कहा कि इसके लिए CM  भगवंत मान द्वारा 3 दिन का समय देने के लिए निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में सभी लोग इस बीच गन कल्चर से संबंधित आपत्तिजनक कंटेंट्स को हटा ले। इसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी।    

बता दें कि अब अगले 3 दिन में सोशल मीडिया पर अपलोड गन कल्चर से संबंधित पोस्ट पर केस दर्ज नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है कि पंजाब मे गन कल्चर की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार केस दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी हुई थी। इस बीच एक 10 वर्षीय बच्चे पर भी केस दर्ज किया गया। लेकिन इसके बाद आलोचना होने पर पंजाब सरकार ने पुलिस कार्रवाई में थोड़ा सा बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।   


No comments