हिन्दू कन्या कॉलेज में एलुमिनाई एसोसिएशन के ऑफिस बेयरर्स की मीटिंग ....
- कॉलेज की पूर्व छात्राओं को संस्था के साथ जोड़ना व कॉलेज के विकास में योगदान को यकीनी बनाना उद्देश्य
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के प्रख्यात शिक्षण संस्थान हिन्दू कन्या कॉलेज में एलुमिनाई एसोसिएशन के ऑफिस बेयरर्स की मीटिंग का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य कॉलेज की पूर्व छात्राओं को संस्था के साथ जोड़े रखना और कॉलेज के विकास में उनके योगदान को यकीनी बनाना है।
इस अवसर पर जसवंत कौर वाईस प्रेजिडेंट, डॉ. नित्या शर्मा सेक्रेटरी, ममता भसीन जॉइंट सेक्रेटरी, एलुमिनाई एसोसिएशन, पूजा मेहता कोषाध्यक्ष, एलुमिनाई एसोसिएशन व गीता घई, सारिका, जतिंदर लाली सदस्य, एलुमिनाई एसोसिएशन व डॉ. कुलविंदर कौर कन्वीनर, नैक स्टीयरिंग कमेटी भी मीटिंग में मौजूद रहे। कॉलेज कैंपस में समय-समय पर आयोजित की गई शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों के विषय में जानकारी देने व भविष्य में कॉलेज के विकास की संभावित योजनाओं को एक दिशा देने के उद्देश्य से एक पीपीटी प्रस्तुत की गई।
इसी के साथ आने वाले समय में कॉलेज एलुमिनाई एसोसिएशन की ओर से करवाई जाने वाली गतिविधियों के साथ-साथ कॉलेज के विकास के लिए किए जाने वाले संभावित कार्यों व प्रयासों पर भी चर्चा की गई। कॉलेज प्राचार्या डॉ.अर्चना गर्ग ने इस अवसर पर संस्था के विकास में संस्था की पूर्व छात्राओं के योगदान की आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उनका साथ व सहयोग संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मददगार साबित होगा।


















No comments