ब्रेकिंग न्यूज़

श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी के सैकड़ों भक्त नतमस्तक होंगे आज कपूरथला में ....

- भजन गायक विवेक महाजन, भजन गायिका उमा लहरी तथा अविनाश शर्मा श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी के भजनों का करेंगे गान   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

कपूरथला शहर के मस्जिद चौक दशहरा ग्राउंड में आज शुक्रवार शाम श्री बालाजी एवं श्री खाटू श्याम जी के संकीर्तन का आयोजन श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ दवारा किया जा रहा है। जिसमें देश प्रदेश के विभिन्न जिलों से सैकड़ों भक्त नतमस्तक होंगे तथा जयपुर से मशहूर भजन गायिका उमा लहरी व पंजाब से विवेक महाजन अपने मनमोहक भजनों से भक्तों को भक्ति रस का आनंद देंगे। इस बात की जानकारी श्री बालाजी भक्त दिनेश आनंद ने दी है। तथा श्री बालाजी भक्त विक्की गुप्ता ने सभी भक्तजनों को संकीर्तन में समय पर पहुंच श्री बालाजी और खाटू श्याम जी के समक्ष नतमस्तक होने का आग्रह किया है।  

जानकारी अनुसार श्री राम भक्त बालाजी सेवा संघ की कपूर्थला ब्रांच द्वारा शुक्रवार शाम 7 बजे दूसरा विशाल श्री बालाजी एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंजाब से मशहूर भजन गायक विवेक महाजन, जयपुर से भजन गायिका उमा लहरी तथा कपूरथला से भजन गायक अविनाश शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित होकर श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी के भजनों का गायन कर उपस्थित भक्तजनों को भक्ति रस का आनंद देंगे। 

संयोजक टीम के सदस्य व श्री बालाजी भक्त दिनेश आनंद ने बताया कि मस्जिद चौक दशहरा ग्राउंड में आयोजित होने वाले संकीर्तन समागम शाम 7 बजे आरम्भ होगा। आने वाले भक्तों के लिए बैठने तथा जलपान की उचित व्यवस्था भी की गई है। सभी भक्तों से आग्रह है कि वह समय से पहुंचकर अपना स्थान ग्रहण करें और श्री बालाजी एवं खाटू श्याम जी के संकीर्तन का आनंद लें।  


No comments