ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेताओ ने प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलु से मिल निगम चुनावो की रणनीति बारे की चर्चा......

 - भाजपा ने बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर बड़ी जीत का खाका खिंचा --- मनचंदा / पासी   

खबरनामा ईंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी व जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा ने भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव भाजपा श्रीनिवासुलु के साथ चंडीगड़ में मुलाकात कर आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी की रणनीति व भाजपा की मजबूती के लिए विचार विमर्श किया गया।   

इस दौरान राजेश पासी ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे नगर निगमो के चुनाव हेतु भाजपा ने बूथ मैनेजमेंट पर फोकस बढ़ा दिया है। पार्टी ने बूथ जीता तो चुनाव जीता के मंत्र पर बड़ी जीत का खाका खिंचा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जीत की भाजपा की मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। 

एडवोकेट पियूष मनचंदा ने कहा कि राष्ट्रीय पुनर्निमाण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लक्ष्य के साथ बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में राष्ट्रवादी सोच के साथ जाति,धर्म से ऊपर उठकर लोग भाजपा के सदस्य बन रहे है आज हम अपने लक्ष्य से कहीं ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने में सफल रहे है। आज जो नौजवान पार्टी से जुड़कर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे है, वही भविष्य की भाजपा है। यही नौजवान आगे चलकर पार्टी का नेतृत्व करेंगे। 

उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार गांव, गरीब,नौजवान,किसान के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उज्जवला, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत जैसी तमाम लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आज पूरे देश में हर जाति, धर्म के लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है। भाजपा की सरकारें सत्ता का उपयोग अपनी सुविधा के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा के लिए काम करती है। 


No comments