कांग्रेसी नेता ओपी सोनी की बढी मुश्किल --- SSP विजिलेंस ने किया तलब ... ??
- पूर्व डिप्टी CM तथा सीनियर कांग्रेसी नेता सोनी की संपत्ति की होगी जांच
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब की AAP सरकार अब पूर्व डिप्टी CM तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओपी सोनी पर कार्रवाई करने के मूड में है। इस कड़ी में विजिलेंस विभाग का एक नोटिस ओपी सोनी को भेजा गया है। जिसमें उन्हें शनिवार को अमृतसर के SSP विजिलेंस ने तलब किया है।
विजिलेंस विभाग के अधिकारियों के अनुसार कांग्रेस के पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी को जांच के लिए बुलाया गया है। लेकिन सोनी के खिलाफ किस शिकायत पर यह नोटिस जारी किया गया है इसके बारे में अभी कुछ खुलकर नहीं बताया जा रहा है। हालाँकि पेशी के बाद ही इसकी जानकारी मिल सकती है। नोटिस मिलने के बाद अब पूर्व डिप्टी CM ओपी सोनी विजिलेंस विभाग में पेश होते हैं या नहीं यह शनिवार को ही स्पष्ट होगा।
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भेजे गए नोटिस के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें आय संबंधी जानकारी का ब्यौरा पेश करने के लिए बुलाया गया है। 2017 से 2022 तक की आय की जांच जा सकती है। वहीं सूत्रों की माने तो CM भगवंत मान से हरी झंडी मिलने के बाद ही विजिलेंस विभाग ने यह नोटिस भेजा है।


















No comments