ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ----- सरपंच ही निकला बैंक लूट का मास्टरमाइंड ...??

- 35 वर्षीय सरपंच ने गैंग बनाकर करवाई कई वारदात, गैंग के गुर्गों के खिलाफ कई मामले हैं दर्ज   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पटियाला, पंजाब         

घन्नौर क्षेत्र में यूको बैंक में लाखों की लूट का मास्टरमाइंड रोपण के गांव हाफिजाबाद का मौजूदा सरपंच अमनदीप सिंह ही था। इस बात का खुलासा करते हुए पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मास्टरमाइंड सरपंच ने अपने गैंग के साथ मिलकर बेहद शातिराना ढंग से पूरी वारदात को अंजाम दिया है। वहीँ जिला फतेहगढ़ साहब के गांव संघौल में 10 नवंबर को गन प्वाइंट पर एसबीआई बैंक में हुई 5 लाख की डकैती मामले में भी यह सरपंच वांटेड था।  

बताया जा रहा है कि गांव हाफिजाबाद का सरपंच अमनदीप सिंह पंजाब में पूर्व सरकार के साथ काफी सक्रीय था।  सरपंच के खिलाफ 7 मुकदमे जिला रोपड़ के थाना चमकौर साहब में भी दर्ज है। ऐसे में सरपंच की इसके गैंग के सदस्यों के साथ गिरफ्तारी से पुलिस को काफी राहत मिली है। SSP वरुण शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सरपंच अमनदीप सिंह के दो साथियों को कुछ समय पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद इसने आरोपी दिलप्रीत सिंह भाना के साथ मिलकर नया गैंग बना लिया था।  

पुलिस अधिकारियों के अनुसार 35 वर्षीय सरपंच अमनदीप सिंह 10वीं पास है। इस गैंग के गुर्गो के खिलाफ कत्ल, लूटपाट और नशा तस्करी के कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें वह गिरफ्तार होकर जेल भी जा चुके हैं। आरोपी दिलप्रीत सिंह भाना के खिलाफ कत्ल केस दर्ज है। जो कि वर्ष 2017 में 2 पर जेल में रहा है। वहीँ आरोपी नरिंदर सिंह के खिलाफ भी लूटपाट, लड़ाई झगड़े, मारपीट और हथियार के तहत मामले दर्ज हैं।  

उक्त गैंग ने फतेहगढ़ साहिब के गांव संघोल के बैंक में 5 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस गैंग ने बैंक गार्ड पर हमला कर उससे 12 बोर राइफल भी छीन कर फरार हो गए थे। इस संबंध में फतेहगढ़ साहब के थाना खमाणों में मामला दर्ज है।  


No comments