ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला निगम में स्थापित हुआ "वेस्ट टू वंडर" पार्क, वेस्ट मटेरियल के उपयोग हेतु जनता को करेंगे जागरूक ...

 - कलरफुल वेशभूषा में डिफरेंट करेक्टर ( बहरूपिए ) भी   बाजारों में घूम कर नाटकिए अंदाज से करेंगे जागरूक   

- "वेस्ट टू वंडर" पार्क की स्थापना कर जनता को वेस्ट मटेरियल के उपयोग के लिए किया जाएगा प्रेरित   

- शहर में अवैध कब्जों पर कार्रवाई के लिए पहले होगी वीडियोग्राफी फिर भी चलेगा निगम का डंडा   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला नगर निगम अब स्वच्छ भारत मिशन की मुहिम दौरान जनता को शहर में गंदगी न फैलाने तथा प्लास्टिक मैटेरयल के उपयोग को रोकने हेतु जागरूक करने में एंटरटेनमेंट का रास्ता अपनाएगा। यह जानकारी निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने एक वार्ता दौरान देते हुए बताया कि इस अवेयरनेस ड्राइव में जहां जनता को एंटरटेनमेंट के माध्यम से गंदगी न फैलाने तथा प्लास्टिक मैटेरियल के उपयोग न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। वहीं शहर की जनता को प्रेरित करने के लिए निगम परिसर में स्कूली बच्चों के सहयोग से "वेस्ट टू वंडर" के आधार पर पार्क को डिवेलप किया जाएगा।    

वहीं दूसरी तरफ कमिश्नर अनुपम कलेर ने बताया कि शहर में अवैध कब्जों की भरमार के चलते निगम की कार्रवाई लगातार जारी है इसी कड़ी में अब कार्रवाई से पहले संबंधित बाजारों की वीडियोग्राफी करवा कर कब्जा धारियों की पहचान की जाएगी उसके बाद उनके चालान तथा सामान जप्त करने की नीति अपनाई जाएगी। 

उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली बच्चों के सहयोग से तैयार किया गया वेस्ट टू वंडर पार्क का उद्घाटन 25 नवंबर को किया जाएगा। और 28 नवंबर को एक साइकिल रैली निकाली जाएगी। वहीं दूसरी तरफ शहर की जनता को जागरूक करने के लिए कलरफुल वेशभूषा में डिफरेंट करेक्टर ( बहरूपियो ) द्वारा बाजारों में घूम कर नाटकिए अंदाज द्वारा पंपलेट बांटते हुए सफाई तथा प्लास्टिक के उपयोग ना करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसी स्वच्छ भारत मुहिम की कड़ी में माल रोड पर एक मॉडलिंग शॉप भी करवाया जाएगा जिसका उद्देश्य भी जनता को जागरूक करना होगा।   

वहीं शहर को स्वच्छ रखने के लिए जहां कूड़े की लिफ्टिंग का काम लगातार जारी है वही शहर के विभिन्न स्थानों पर 15 मल्टीपल डस्टबिन स्थापित किए गए हैं जिसमें सूखा तथा गीला कूड़ा अलग-अलग डाला जा सकता है।   

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कूड़ा लिफ्ट होने के बाद डंप करने के लिए जगह के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी बताया कि कूड़ा डंप करने की लंबे समय से चल रही समस्या का हल जल्द ही हो जाएगा। क्योंकि पिछली हाउस की मीटिंग में कूड़ा डंप की जगह के लिए प्रस्ताव पास हो चुका है। जो की मंजूरी के लिए विभाग को भेजा गया है। 


No comments