ब्रेकिंग न्यूज़

DC कपूरथला जिले के लोगों से करें करेंगे सीधी बात, हर सप्ताह अलग-अलग डिवीजन का करेंगे दौरा.. ??

- समस्याओं के हल और निपटारे के लिए DC ने 25 नवंबर से 10 फरवरी 2023 तक जारी किया शेड्यूल चार्ट   

- विभिन्न सरकारी दफ्तरों की जाँच व विकास कार्यों का भी होगा निरीक्षण   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      

आम लोगों की समस्याओं की सुनवाई और मौके पर समाधान करने के साथ-साथ विकास कार्यों की जांच के लिए DC कपूरथला विशेष सारंगल ने प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग सब-डिवीजनों का दौरा करने संबंधी शेड्यूल जारी किया है। 

इसके अनुसार 25 नवंबर से 10 फरवरी 2023 तक DC ने जिले के विभिन्न सब-डिवीजन के अंतर्गत दफ्तर का निरीक्षण करने के साथ-साथ और लोगों की समस्याओं का हल भी किया जाएगा। 

DC विशेष सारंगल ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से आम लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर हल करने के लिए चार सब-डिवीजन कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ का 25 नवंबर को दौरा किया जाएगा।  

उन्होंने अतिरिक्त डिप्टी कमिशनरों  एसडीएम, एक्सियन लोक निर्माण विभाग, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, बीडीपीओ मार्केट कमेटियों के कार्यकारी अधिकारियों और नगर कौसल/नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारियों को निर्देशत दिए कि वे तय तारीखों के दौरान विकास कार्यों और दफ्तरों के निरीक्षण दौरान रिकार्ड तैयार रखें।  

उन्होंने यह भी कहा कि आम लोगो को शडयूल अनुसार तिथियों की जानकारी दी जाए ताकि मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा सके।

जारी समय सारणी के अनुसार DC की तरफ से 25 नवंबर दिन शुक्रवार को तहसीलदार भुलत्थ एवं कार्य साधक अधिकारी भुलत्थ के दफ्तर का निरीक्षण करने के साथ ही विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके इलावा लोगों की मुश्किलें भी सुनी जाएंगी।

शुक्रवार 2 दिसंबर को बीडीपीओ दफ्तर, तहसीलदार दफ्तर, फगवाड़ा व एक्सियन लोक निर्माण विभाग-2 दफ्तर फगवाड़ा में शुक्रवार 9 दिसंबर को लोगों की सुनवाई होगी। इसी तरह शुक्रवार 16 दिसंबर को बीडीपीओ नडाला एवं नगर कार्यकारी साधक अधिकारी नगर पंचायत नडाला विकास कार्य का निरीक्षण करेंगे। जबकि तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी 23 दिसम्बर शुक्रवार को दफ्तर का निरीक्षण करेगें।  

जनवरी 2023 में 6 जनवरी 2023 को नगर पंचायत बेगोवाल में उप तहसील ढिलवां एवं नगर पंचायत ढिलवां कर्जा साधक कार्यालय का निरीक्षण करने के अलावा 12 जनवरी को एक्सियन लोक निर्माण विभाग-2 कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ-साथ जन समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा ।

इसी तरह 20 जनवरी को बीडीपीओ कपूरथला दफ्तर व शुक्रवार 27 जनवरी को नगर परिषद सुल्तानपुर लोधी दफ्तर में एक्सियन सीवरेज बोर्ड के विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी।  

3 फरवरी को तहसीलदार कपूरथला व 10 फरवरी को तहसीलदार सुलतानपुर लोधी दफ्तर में निरीक्षण के साथ ही आम लोगों की समस्याओं का समाधान करेगे।   


No comments