कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए 4 नेताओं को मिली X सिक्योरिटी .... ??
- केंद्रीय गृह मंत्रालय को IB ने की थी सिफारिश
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
कांग्रेस छोड़कर पंजाब भाजपा में शामिल हुए 4 पूर्व मंत्रियों व नेताओं की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है। इन सभी नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी पर एक्स श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
X श्रेणी की सुरक्षा पाने वालों में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्दू , गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीप सिंह और पूर्व MLA अमरजीत सिंह टिक्का शामिल है।
बता दें कि IB द्वारा इन नेताओं पर हमला होने की आशंका की रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा बढ़ोतरी का फैसला किया गया है। IB की रिपोर्ट के अनुसार इन नेताओं पर किसी भी समय हमला होने की आशंका जताई गई है। इसी कारण एजेंसी कि इन्हें सुरक्षा मुहैया करवाने की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है।
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनावों के समय इन नेताओं ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन पंजाब में कांग्रेस की हार के बाद यह सभी नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

~2.jpeg)
















No comments