कपूरथला पुलिस ने 265 मामलों में बरामद ड्रग्स किए नष्ट ...
- एसएसपी व एसपी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई करते हुए ड्रग्स को किया अग्नि भेंट
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला जिले की पुलिस ने 15 थानों अधीन दर्ज किए गए 265 मामलों में नशा तस्करों से बरामद किए गए विभिन्न प्रकार ड्रग्स को आज पुलिस लाइन स्थित सेंटरलाइज्ड मालखाना में नष्ट किए। है।
SSP कपूरथला नवनीत सिंह बैंस व SP - D हरविंदर सिंह की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया अमल में लाई गई। एसएसपी ने बताया कि 03 नवंबर को दर्ज करीब 15 मामलों में बरामद 230 नशीला गोलियां, 1 किलो 085 ग्राम हेरोइन, 380 ग्राम आइस व 17 किलो डोडे चूरापोस्त नष्ट किए गए।
वहीं 18 नवंबर को जूडीशियल मालखाने में से करीब 250 मामलों में बरामद 165 नशीली गोलियां, 21 नशीले टीके, 90 कैप्सूल, एक सीरिंज, 2 किलो 150 ग्राम गांजा, 98 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 80 ग्राम नशीला पाउडर व 26 किलो 950 ग्राम डोडे चूरापोस्त नष्ट किए गए।


















No comments