ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी खबर ----- नायब तहसीलदार परीक्षा में धांधली को लेकर दो काबू .... ??

- इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की सहायता से परीक्षा में प्राप्त किया रैंक  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब      

पंजाब में पटियाला पुलिस ने नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले 2 आरोपी परीक्षार्थियों को पसियाना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान संगरूर के थाना मुणक के अंतर्गत गांव बसोहरा निवासी बलराज सिंह उर्फ विक्की और जिला पटियाला के थाना घग्गा के गांव दोधना के रहने वाले वरिदंरपाल चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के लिए पुलिस कोर्ट से आरोपियों के रिमांड की मांग करेगी।

SSP पटियाला वरुण शर्मा के अनुसार नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा घोटाले में पटियाला पुलिस ने केस दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल हाई रैंक हासिल की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी बलराज उर्फ विक्की ने परीक्षा में दूसरा रैंक हासिल किया था और वरिंदरपाल चौधरी का 21वां रैंक आया था।

इससे पहले पटियाला पुलिस ने मामले में 5 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नवराज चौधरी उर्फ गोगी, गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी, जतिंदर सिंह उर्फ मक्खन, सोनू कुमार और विजेंद्र सिंह शामिल हैं। फिलहाल सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं।  

 

No comments