ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला निगम का सख्त एक्शन ---- प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारो की 10 दुकानें सील करने पहुंची टीम.. ??

- निगम सचिव की अध्यक्षता में स्टेट गुरुद्वारा साहिब मार्केट में दुकानें की सील, बकाया के चेक देने के बाद सील खुली   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो कपूरथला        

नगर निगम कपूरथला ने शहर में प्रॉपर्टी टैक्स अदा न करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त एक्शन करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज नगर निगम कमिश्नर अनुपम कलेर के आदेश पर 10 दुकानें सील करने के लिए स्टेट गुरुद्वारा साहिब मार्केट में टीम ने पहुंच दुकानें सील कर दी। हालांकि 4 दुकानदारों ने बकाया राशि के चेक देने के बाद सील खुलवा ली है। इस बात की पुष्टि करते हुए निगम के सचिव सुशांत भाटिया ने बताया कि बकायादारों के खिलाफ निगम प्रशासन पूरी तरह से सख्त रुख अपनाए हुए हैं।   

जानकारी अनुसार शुक्रवार दोपहर को निगम सचिव सुशांत भाटिया के नेतृत्व में 12 कर्मियों की टीम ने स्टेट गुरुद्वारा साहिब मार्केट में एक्शन करते हुए प्रॉपर्टी टैक्स बकायादारो की दुकाने सील कर दी। मौके पर मौजूद कुछ दुकानदारों ने निगम सचिव से गुजारिश करने तथा बकाया राशि का चेक देने के बाद अपनी दुकानों की सील खुलवा ली है। 

नगर निगम के सचिव सुशांत भाटिया ने बताया कि निगम प्रशासन ने 3 दिन पहले 10 दुकानों को प्रॉपर्टी टैक्स बकाया के नोटिस भेजे थे। और 3 दिन में बकाया अदा न करने के चलते दुकानें सील करने के भी आदेश थे। लेकिन उक्त दुकानदारों ने नगर निगम के नोटिस को नजरअंदाज कर दिया। इसलिए आज निगम की टीम को दुकानें सील करनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि दुकानें सील करने के बाद 4 दुकानदारों ने मौके पर बकाया राशि के चेक दे दिए हैं। जिसके बाद दुकानों की सील खोल दी गई है।  

सचिव सुशांत भाटिया ने शहर वासियों से अपील की है कि नोटिस से पहले ही सभी लोग अपना बकाया राशि निगम में जमा करवा दें नहीं तो इसी तरह के सख्त एक्शन अन्य बकायादारो पर भी किए जाएंगे।  

 

No comments