BJP - शिअद गठबंधन को लेकर भाजपा प्रधान का बड़ा बयान .. ??
- पंजाब में शिअद से गठबंधन की कोई संभावना नहीं, कुछ नेता अपनी साख बचाने के लिए झूठी बयानबाजी कर रहे
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब में BJP का शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन होने के शिअद नेताओं द्वारा किए जा रहे प्रचार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने भाजपा पंजाब का स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। शिअद के कुछ नेता पंजाब में अपनी साख बचाने के लिए झूठी बयानबाजी कर राज्य की जनता को गुमराह कर रहे हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में जब शिअद के साथ गठबंधन किया गया था, तब यह राज्य की जरूरत थी और राज्य के हालातों को मद्देनजर करते हुए तथा पंजाब के हिन्दू-सिख भाईचारे को ताकत देने के लिए मुख्य रखते हुए भाजपा ने घाटे का सौदा किया था। यह राजनीतिक गठबंधन नहीं बल्कि समाजिक गठबंधन था। लेकिन आज पंजाब की जरूरतें बदल गई हैं।
पंजाब में शिअद हो या कांग्रेस, जनता में जहाँ इनका रुझान घटा है वहीँ लोगों ने इन्हें नकार भी दिया है। पंजाब में आज जो वर्तमान सरकार है और जिस तरह से पिछले सात महीने से उनका शासन चल रहा है, उससे भी जनता बहुत दुःखी है। मौजूदा पंजाब सरकार के शासन में राज्य में कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। प्रदेश में गैंगस्टर राज चल रहा है।
AAP की सरकार लाने के बाद जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज पंजाब की जनता भाजपा को राज्य में एक विकल्प तथा जरूरत के रूप में देख रही हैं। जनता की विकास, समरसता, भाईचारे, कानून-व्यवस्था आदि को लेकर जो आकाक्षाएं व इच्छाएं हैं। उन्हें देखते हुए जनता को लगता है कि भारतीय जनता पार्टी उस पर खरा उतरेगी।

















No comments