ब्रेकिंग न्यूज़

एक मनचले युवक से परेशान महिला ने जहर निगल की आत्महत्या .. ??

 - महिला के पति की शिकायत के बाद मनचले युवक पर FIR दर्ज, गिरफ्तार    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। अमृतसर, पंजाब    

पंजाब के अमृतसर जिले में अजनाला में एक मनचले युवक से दुखी होकर एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का समाचार है। घटना के बाद अजनाला पुलिस ने इसी क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। 

जानकारी अनुसार मृतका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। कुछ साल पहले उसकी पत्नी के गांव के ही गुरनाम सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। उसे इस बात का पता चलने पर उसने अपनी पत्नी को बच्चों का वास्ता देकर समझाया और उसकी पत्नी ने आरोपी से दूरी बना ली थी।  

उसने यह भी बताया कि पिछले तीन महीनों से आरोपी उसकी पत्नी को दोबारा मिलने का लगातार प्रयास कर रहा था। इसी बीच आरोपी उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर कर रहा था। पत्नी ने जब इस संबंध में उससे बात की तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ आरोपी को समझाया। लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह उसकी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा। 

पति ने आरोप लगते हुए कहा कि उसकी पत्नी ने आरोपी गुरनाम से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया है।  जिससे उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि FIR दर्ज करने के बाद आरोपी गुरनाम को गिरफ्तार कर लिया गया है।   


No comments