एयर शो में CM मान का न पहुंचना बना मुद्दा ...??
- कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंची, लेकिन CM मान नहीं पहुंचे, राज्यपाल ने उठाया सवाल
खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब
चंडीगढ़ की सुखना लेक पर शनिवार को आयोजित एयर शो के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के पहुंचने तथा शाम को राज्यभवन में सिविक रिसेप्शन में भी पंजाब के CM भगवंत मान के न पहुंचने से राज्यपाल ने सवाल उठाएं है।
इन कार्यक्रमों के दौरान हरियाणा पंजाब के राज्यपाल केंद्रीय राज्य मंत्री हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित कई VIP उपस्थित रहे। लेकिन पंजाब के CM भगवंत मान नदारद थे। इस पर पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने बातो बातो में ही सवाल उठाया और कहा कि वह राष्ट्रपति का अभिनंदन करते है।
बता दे कि राजयभवान में आयोजित सिविक रिसेप्शन में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने मंच से कहा कि हरियाणा की तरफ से राष्ट्रपति का अभिनंदन करने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल उपस्थित हैं। लेकिन पंजाब और चंडीगढ़ की तरफ से वह राष्ट्रपति का धन्यवाद करेंगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि वैसे तो इन कार्यक्रमो के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को भी न्योता दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया, लेकिन उनकी कोई मजबूरी होगी जिस वजह से वह नहीं आ पाए।
हालांकि बुद्धिजीवियों की माने तो कितना भी जरूरी काम हो राष्ट्रपति की मौजूदगी में सीएम का आना संवैधानिक जिम्मेदारी थी। राजयपाल जिस समय यह बात कह रहे थे तब मंच पर राष्ट्रपति भी बैठी थी। और ऑडिटोरियम में पंजाब के कई मुख्यमंत्रियों व विधायक भी मौजूद थे। बताने योग्य यह भी है कि विधान सभा सेशन के मुद्दे पर पहले भी पंजाब के मुख्यमंत्री और राज्यपाल आमने सामने हो चुके हैं।


















No comments