नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला पूर्व सैनिक काबू, पढ़े कहाँ ... ??
- आरोपी पूर्व सैनिक 2 करोड़ से अधिक की कर चुका है ठगी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के पठानकोट में युवाओं को आर्मी में नौकरी दिलाने झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले एक पूर्व सैनिक को जिला पुलिस ने काबू किया है। आरोपी पूर्व सैनिक लंबे समय से पुलिस की पहुंच से दूर था। आरोपी की पहचान मोहन लाल वासी गार्डन कॉलोनी पठानकोट के रूप में हुई है। SSP एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी कई बेरोजगारों को धोखा दे चुका है।
SSP खख ने यह भी जानकारी दी है कि पुलिस को गुप्त सूचना थी कि मोहन लाल नामक व्यक्ति जोकि सेना की रिक्रूटमेंट कार्यालय में सेवाएं दे चुका है। वह बेरोजगार युवाओं को सेना में भर्ती करवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग चुका है। और भेस बदलकर रह रहा है। सूचना के आधार पर थाना 2 प्रभारी नवदीप शर्मा ने उसके ठिकाने पर रेड कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राथमिक जांच में आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने कई बेरोजगार युवकों को सेना में भर्ती कराने के नाम पर ठगा है। यह भी सामने आया है कि आरोपी अपराधिक् छवि का वयक्ति है और जिला गुरदासपुर और पठानकोट के अलग-अलग थानों में दर्ज चार मामलो में वांछित है। आरोपी पूर्व सैनिक को अदालत ने भगोड़ा भी घोषित किया था। और वह 2016 से फरार था। वहीँ आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए किराये के मकानों में रहता था और भेष भी बदलता रहता था। SSP ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जांच के लिए रिमांड की मांग की जायगी।
वहीँ DSP लखविंदर के अनुसार आरोपी ने गुरदासपुर में भी 94 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद थाना डेरा बाबा नानक में 11 लाख की ठगी, सुजानपुर में भी 4 लाख और थाना 2 के क्षेत्र में भी ठगी की थी। उक्त आरोपी अभी तक दो से ढ़ाई करोड़ की ठगी कर चुका है।


















No comments