कपूरथला में नाबालिगा से दुष्कर्म, POCSO एक्ट का मामला दर्ज
- आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही है छापेमारी --- जांच अधिकारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला जिले के गांव नसिरेबाद में एक 16 वर्षीय नाबालिगा के साथ एक युवक दवारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िटा की शिकायत के बाद संबंधित थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 व POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बालिका ने बताया कि वह ग्राहवीं की छात्रा है और पब्लिक हाई स्कूल में पढ़ती है। इसी दौरान उसकी दोस्ती उसके सीनियर छात्र पवनदीप के साथ हो गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि उक्त छात्र पवनदीप ने शादी का झांसा देकर उसकी उम्र कम होने के बावजूद, बहला-फुसलाकर उसके साथ कथित शारीरिक संबंध बनाए। और अब उसे नजरअंदाज करते हुए अपनाने से इंकार कर दिया।
थाना रावलपिंडी की जांच अधिकारी SI अमनदीप कौर ने खबरनामा इंडिया को बताया कि पीड़ित बालिका की शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपी पवनदीप के खिलाफ धारा 376, 4 व 6 POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

.jpeg)














No comments