नेता - बनाम - गिरगिट ...... कपूरथला में बदलने लगे नेताओं के रंग, पढ़ें ... ??
- पहले आका की जी-हजूरी के बिना नहीं गुजरता था दिन, सरकार बदलने के बाद सत्ता पक्ष के नेताओं के तलवे चाटने की स्थिति
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
पंजाब के कपूरथला शहर में नेताओ ने अब गिरगिट की तरह रंग बदलना शुरू कर दिया है। यूँ कहे की जो नेता पिछली सरकार के समय अपने आका की जी-हजूरी करते नहीं थकते थे, वह प्रदेश में AAP की सरकार बनने के बाद अब गिरगिट की तरह रंग बदल सत्ता पक्ष के नेताओ की ड्योढ़ी पर माथा टेकने पहुँचते है। आलम यह है कि अपने काम करवाने के लिए शहर के कुछ नेताओ की स्थिति सत्ता पक्ष के नेताओ के तलवे चाटने जैसी बन गई है। हालाँकि कुछ गिरगिट नेता ऐसे भी है कि जो AAP नेताओ के समक्ष माथा टेकने के बाद अपनी सफाई देने आका के दरबार में भी पहुँच जाते है।
वहीँ इन गतिविधिओ के चलते चर्चा यह भी है कि आने वाले दिनों में कपूरथला शहर के अपने आप को प्रभावशाली कहने वाले कुछ नेता अपनी पार्टी छोड़ आप का दामन थाम सकते है। और इसके संकेत भी मिलने शुरू हो गए है। हालाँकि इस जोड़ तोड़ के लिए स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े शहर के एक प्रभावशाली व्यक्ति का सहारा लिया जा रहा है। जिसका सीधे तौर पर किसी राजनितिक पार्टी से कोई संबंध नहीं है परन्तु समाज में अपना एक रुतबा है। लेकिन गिरगिट नेताओ द्वारा स्पष्टीकरण देना उक्त प्रभावशाली रुतबे वाले व्यक्ति की छवि खराब करने का प्रयास माना जा रहा है।
वैसे दूसरी तरफ जो कांग्रेसी नेता AAP में जाने की फ़िराक में है उनकी नब्ज भी क्षेत्र के आका के पास है। और कांग्रसी सूत्रों की माने तो नेताओ का रंग बदलना एक अलग बात है। लेकिन पार्टी बदलने जैसा कदम उठाने की उनकी हिम्मत नहीं है।
बता दें कि बीते चुनावो में पंजाब में AAP की सरकार बनने के बाद प्रदेश में आप नेताओं की गतिविधियां और प्रशासनिक कार्यो में दखलंदाजी भी बढ़ती गई। इसी क्रम में कपूरथला में भी आप नेताओं ने छोटे बड़े कार्यों में दखलअंदाजी कर अपना प्रभाव बढ़ाना शुरू कर दिया। हालाँकि कपूरथला में कांग्रेसी विधायक राणा गुरजीत सिंह की जीत हुई और निगम में भी कांग्रेसी नेताओं का वर्चस्व है। लेकिन प्रदेश में सरकार के साथ-साथ अधिकारियों के कार्य करने व सोचने का ढंग भी बदलन स्वाभाविक है। जिससे कांग्रेसी नेताओ के जो कार्य एक फ़ोन काल पर हो जाते थे वह लगभग रुक से गए। इन हालातो में कुछ नेता अब अपने कार्यो को करवाने के लिए AAP नेताओ दी ड्योढ़ी पर जाने शुरू हो गए है।

.jpeg)














No comments