ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब के इस शहर में पिस्तौल की नोक पर बैंक में 13 लाख की लूट .. ??

- लुटेरों ने महिला कर्मचारी से चेन और अंगूठी भी छीनी   

- लूट की वारदात को अंजाम देते समय एक लुटेरा गेट पर खड़ा रहा तथा 3 बैंक में घुसकर की वारदात    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो .जालंधर, पंजाब     

पंजाब के जालंधर में इंडस्ट्रियल एरिया के यूको बैंक की ब्रांच में आज दोपहर पिस्टल की नोक पर 4 नकाबपोश लुटेरों ने बैंक से करीब 13 लाख की नगदी और एक महिला से सोने की चेन और अंगूठी लूट कर फरार होने की घटना घटी है। लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना 8 की पुलिस टीम ने सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट की घटना को अंजाम देने में लुटेरों ने सिर्फ 2 मिनट का समय लगाया।   

बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि लुटेरे चार थे। जिनमें से दो के पास पिस्तौल थी वह ब्रांच में रखे 13 लाख रुपए नगद के अलावा वहां आए लोगों के सोने-चांदी के जेवरात भी उतरवाकर ले गए। बैंक स्टाफ के अनुसार एक लुटेरे ने पिस्तौल तानकर लोगों से जेवर उतारने को कहा। बदमाश बैंक में मौजूद एक महिला की सोने की चैन कंगन और 2 अंगूठी उतरवाकर ले गए। सभी लुटेरों ने मुंह पर मास्क लगा रखे थे।   

जालंधर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र इंडस्ट्रियल एरिया में लूट की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। कियोंकि क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों से रोज कैश बैंक में जमा होने के लिए भी जाता है। और देनदारियों के लिए बैंक से कैश लाया भी जाता है। 

लूट की घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर गुरचरण सिंह संधू और सीआईए स्टाफ की टीम बी बैंक पहुंच गई। छानबीन में लूट के वक्त बैंक में लोग भी मौजूद थे। लूट की वारदात को अंजाम देते समय एक लुटेरा गेट पर खड़ा रहा एक कैश काउंटर की ओर गया और दो पिस्तौल हवा में लहरा कर गोली चलाने की धमकी देते रहे। जिससे लोग डर गए। 

बता दें कि इस लूट की घटना के बाद बैंक में सुरक्षा को लेकर एक बहुत बड़ा लेप्स सामने आया है। लूट के वक्त बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था। इंडस्ट्रियल एरिया का बैंक जिसमें हर रोज करोडो रुपए का लेनदेन होता है। उसमें सुरक्षा कर्मी का न होना भी कई सवाल खड़े कर रहा है।  




No comments