पंजाब में नेशनल हाईवे पर मिला हैंड ग्रेनेड, पढ़े कहाँ ... ??
- नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जेसीबी से सड़क की साइड से मलबा हटाते समेत मिला एक जिंदा हैंड ग्रेनेड
खबरनामा इंडिया ब्यूरो पंजाब
पंजाब के पठानकोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर हैंड ग्रेनेड मिलने की खबर है। इसके मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बता दे कि हैंड ग्रेनेड आज दोपहर बाद थाना डमटाल के अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर भडरोया मोड़ के नजदीक मिला है।
जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे पर बरसात के चलते पहाड़ियों से मलबा आ गया था। इस पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा जेसीबी से मलबा हटावाया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी ऑपरेटर को एक जिंदा हैंड ग्रेनेड दिखाई दिया। इसकी सूचना उसने अपने आला अधिकारियों को दी।
उन्होंने तुरंत थाना डमटाल में इस के बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर योगेश कुमार अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। तभी आर्मी के अधिकारियों को भी इस संबंधी सूचित कर दिया गया। यह भी बताने योग्य है कि इसी नाले से दो साल पहले भी एक जिंदा बम बरामद किया गया था जिसे आर्मी की एक्सपर्ट टीम द्वारा डिफ्यूज कर दिया गया था। आज मिले हेंड ग्रैनेड मामले समाचार लिखे जाने तक जांच जारी है।
















No comments