बड़ी खबर ------ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी नेता हिरासत में ... ??
- महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसिओ ने गवर्नर हाउस जाने की जिद की, फिर पुलिस ने किया एक्शन
- कांग्रेसी नेताओं पर पुलिस ने पानी की बौछार भी चलाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के कांग्रेसी नेताओं द्वारा चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान काग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सभी को बस में बिठा कर पुलिस थाने ले जाया गया है। इसमें कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरेंद्र सिंह राजा वडिंग, पूर्व डिप्टी CM सुखविंदर रंधावा, विधायक परगट सिंह सहित तमाम बड़े नेता शामिल है।
बता दें कि कांग्रेस पार्टी देश में महंगाई बेरोजगारी और GST के खिलाफ चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रही थी। पहले कांग्रेस ने सेक्टर 15 में कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया। इसके बाद कोई मांग पत्र लेने नहीं आया तो उन्होंने गवर्नर हाउस की तरफ कूच कर दिया।
वहीँ रास्ते में चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक दिया। लेकिन कांग्रेसियों ने आगे बढ़ने की कोशिश की तो पुलिस ने पानी की बौछारें भी मारी। इसके बाद कांग्रेसी सड़क पर ही बैठ गए। पुलिस ने उन्हें हटने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी बता दें कि काग्रेस ने महंगाई के खिलाफ कुछ माह पहले भी प्रदर्शन किया था। तब तत्कालीन कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ कांग्रेसी नेताओं की ईमानदारी पर सवाल उठा दिए थे। जिसके बाद यूथ कांग्रेस अध्यक्ष बरिंदर ढिल्लों उनसे भिड़ गए। नतीजा यह हुआ कि प्रदर्शन को आधे में ही खत्म करना पड़ा था।
















No comments