ब्रेकिंग न्यूज़

इंस्टाग्राम पर दोस्त बने युवक ने कपूरथला की युवती से किया बलात्कार, मामला दर्ज ... ??

- बस स्टैंड पर खड़ी युवती को जबरन कार में बिठाकर सुनसान जगह पर ले गया था युवक    

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला     

कपूरथला के गांव दैसल वासी एक युवती के साथ एक युवक द्वारा एकांत स्थान पर ले जाकर बलात्कार करने की घटना घटी है। उक्त युवक लगभग डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती का दोस्त बना था। संबंधित थाना फत्तूढींगा पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।   

गांव दैसल वासी युवती ने कपूरथला पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि लगभग डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती आकाशदीप वासी उच्चा बौहडवाला थाना कबीरपुर के साथ हुई थी। बीते दिनों वह अपने पेपर के नोट्स लेने हेतु कपूरथला जाने के लिए खानपुर बस स्टैंड पर खड़ी थी। तभी आकाशदीप आया और उसे जबरन अपनी कार में बिठाकर ले गया। 

शिकायतकर्ता युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आकाशदीप उसे किसी एकांत स्थान पर ले गया। जहाँ आकाशदीप ने उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए।   

थाना फत्तूढींगा प्रभारी इंस्पेक्टर मनदीप कौर के अनुसार पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद आरोपी आकाशदीप के खिलाफ धारा 376, 417 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खबरनामा इंडिया को इंस्पेक्टर मनदीप कौर ने यह भी बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायगा।    




No comments