खोजेवाल चर्च के पास्टर खिलाफ अपश्बद बोलने को लेकर मसीह भाईचारे में भारी रोष ....
-पैस्टीकोस्टल क्रिच्यन प्रबंधक कमेटी व मसीह भाईचारे ने डीसी व एससपी को दिया मांग पत्र
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कुछ शरारती तत्वों द्वारा दा ओपन डोर चर्च खोजेवाल के चीफ पास्टर डा. हरप्रीत दियोल खिलाफ की शान खिलाफ अपशब्द बोलने एवं सोशल मीडिया पर गलत शब्दावली प्रयोग करने को लेकर पैस्टीकोस्टल क्रिच्यन प्रबंधक कमेटी पंजाब द्वारा सख्त इंतराज जताते हुए डीसी एवं एससपी के जरिए देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, पंजाब के मुख्य मंत्री, पंजाब के गर्वनर एवं डीजीपी पंजाब को एक मांग पत्र देकर आरोपियों खिलाफ सख्त कारवाई करने की मांग की है।
पैस्टीकोस्टल क्रिच्यन प्रबंधक कमेटी पंजाब के इस प्रतिनिधि मंडल की तरफ से डीसी एवं एससपी को मांग पत्र सौंपने के बाद कमेटी के जिला प्रधान धर्मेंद्र बाजवा ने पत्रकारों साथ बाचतीच दौरान बताया कि खोजेवाल चर्च के पास्टर डा. दियोल के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा गलत शब्दावली के जरिए गल्त प्रचार कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है। शरारती तत्वों की ऐसी हरकतों को खोजेवाल चर्च एवं प्रबंधक कमेटी के सदस्य कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने बताया कि खोजेवाल चर्च के पानी की निकासी पिछले 32 सालों से जिस नाली से हो रही है, उस नाली व पानी की निकासी के मुद्दे को लेकर शरारती तत्वों की तरफ से धार्मिक रुप देकर भाईचारक सांझ व आपसी भाइचारे को खराब करने शरारत की जा रही है। ऐसी हरकतों की वजह से कभी भी तनाव की स्थित पैदा हो सकती है। प्रबंधक कमेटी ने जिले के डिप्टी कमिशनर एवं एसएसपी से इन शरारती तत्वों के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की मांग करते हुए मसीह भाईचारे से शांत बनाए रखने की अपील की है। इस अवसर पर प्रधान कंवर कुलदीप सिंह, पास्टर लखविंदर मटटू, ब्रदर जेएन बाजवा, पास्टर तीर्थ गिल, पास्टर इमैनुअल, पास्टर अमर चंद, बिशप एसके स्टीफन, पास्टर करण वर्मा आदि के अलावा सैकड़ों मसीह भाईचारे के लोग उपस्थित थे।

















No comments