कपूरथला मेडिकल कॉलेज एवं स्मार्ट सिटी सुल्तानपुर लोधी बारे निकाय मंत्री के आदेश ..... ???
- दरिया और नहर के पानी को पीने के लिए उपलब्ध कराने की व्यापक योजना 4 बड़े शहरों में -- निझर
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
पंजाब सरकार राज्य के 4 बडे शहरों जालंधर, पटियाला, लुधियाना और अमृतसर के लोगों को नहरी पानी मुहैया कराएगी, जिसके लिए तेजी से गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए व्यापक योजना बनाई गई है। यह शब्द स्थानीय निकाय मंत्री इंद्रजीत सिंह निज्जर ने मंगलवार को कपूरथला में पत्रकारों से हुई भेंट में कहे हैं। इससे पूर्व पहली बार कैबिनेट मंत्री के कपूरथला पहुंचने पर डीसी विशेष सारंगल व एसएसपी कपूरथला नवनीत सिंह की मौजूदगी में पंजाब पुलिस की टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने नदी/नहर के पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक योजना बनाई है और पहले चरण के तहत 25 से 30 साल की योजना के तहत चार प्रमुख शहरों को नहर का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 85 अन्य शहरों और कस्बों, जो नदी या नहर के 15 किमी के दायरे में आते हैं, को भी नदी या नहर से पीने के पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा के बाद कहा कि अधिकारी स्वयं कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार समयबद्ध तरीके से विकास परियोजना को पूरा करने में असमर्थ हैं, उन्हें भविष्य के कार्यों के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाना चाहिए।
जिले में बन रहे मेडिकल कॉलेज की प्रगति के आकलन के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वह खुद इस मुद्दे को खुद पंजाब सरकार के समक्ष उठाएंगे ताकि इंटर डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन के साथ मेडिकल कॉलेज का काम जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उल्लेखनीय है कि सिविल अस्पताल में करीब 11.50 एकड़ में यह मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। कैबिनेट मंत्री ने सड़कों की गुणवत्ता और पानी की निकासी के संबंध में स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब गुणवत्ता वाली सड़कों के संबंध में सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग व नगर निगम को पारदर्शी तरीके से मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने साफ किया कि बरसात के मौसम में सड़कों पर तारकोल डाले जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परियोजना का विवरण डिस्प्ले बोर्ड पर लगाया जाए, जिसमें सड़क की गुणवत्ता, सड़क की लंबाई, ठेकेदार का नाम, ठेकेदार का नाम, संबंधित एक्सईएन का मोबाइल नंबर और नोडल एजेंसी जिसकी ओर से परियोजना का निर्माण किया गया है, को प्रकाशित किया जाना चाहिए।
वहीं स्मार्ट सिटी सुल्तानपुर के तहत 16 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुल्तानपुर के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद न केवल पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में आने वाले श्रद्धालुओं को लाभ होगा बल्कि सुल्तानपुर लोधी एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरकर विश्व मानचित्र पर उभरेगा।
उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को आदेश जारी किए कि वे लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाएं। इसके साथ ही नगर निगम में हेल्प लाइन नंबर और सिंगल विंडो सिस्टम लगाया जाए, जिससे लोगों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोगों को अधिक सुविधाएं देने के लिए पंजाब सरकार ने एडीसी (शहरी विकास) और कमिश्नर को हाउसिंग सोसायटी और कमर्शियल मॉल या मल्टीप्लेक्स के नक्शे के अलावा शेष भवनों के नक्शे पास करने के लिए अधिकृत किया है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

















No comments