LPU द्वारा पंचायती जमीन पर कब्जे के मामले में निकाय मंत्री ने कही बड़ी बात ... ??
- राज्यसभा सदस्य ने पंचायीत जमीन पर कब्जा किया है तो एक्शन जरूर होगा --- निकाय मंत्री
- राघव चड्ढा के चेयरमैन बनने के न पक्ष में और न ही विरोध में, पार्टी निर्णय लेगी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब
पंजाब में प्रख्यात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तथा आप के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी द्वारा पंचायती जमीन पर कब्जा किए जाने का मामला गर्मा गया है। इस संबंध में निकाय मंत्री डॉ. इंद्रबर सिंह निज्जर ने आज स्पष्ट शब्दों में कहा कि पंचायती जमीन पर कब्जा हर हाल में छुड़ाया जाएगा और कब्जाधारी पर उचित एक्शन भी किया जाएगा।
मंत्री ने इतने कहने के बाद उन्होंने अपने अल्फाज बदलते हुए कहा कि पंचायती जमीन पर चाहे किसी भी रसूखदार या वह खुद भी क्यों न हो, ने कब्जा किया है तो आम आदमी पार्टी की सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर करेगी। इस मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
वहीँ निकाय मंत्री से जब पत्रकारों ने राघव चड्ढा के सलाहकार कमेटी के चेयरमैन बनने पर पर्तिकिर्या जानने के लिए पूछा उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि वह न तो राघव चड्ढा के चेयरमैन बनने के हक में है और न ही उनके विरोध में हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से ही इस पर निर्णय लिया जाना है।
कपूरथला के प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में पत्रकार वार्ता दौरान नार्थ इंडिया के कपूरथला सैनिक स्कूल से डीसी चौक तक रिहायशी क्षेत्र में कामर्शियल निर्माण के सवाल पर मंत्री ने मामला संज्ञान में आते ही डीसी को हिदायत देते हुए कहा कि आज के बाद कोई अवैध निर्माण न होने दें। कानून के अनुसार ही निर्माण होगा। कोविड काल के दौरान आवासीय एरिया में कामर्शियल निर्माण की तत्कालीन सरकार की ओर से दी गई राहत को दोबारा विचारा जाएगा, क्योंकि यदि इसे कैबिनेट में पास किया गया है तो इसे रद या बदलाव भी कैबिनेट में होगा।
कपूरथला नगर निगम के मुद्दो पर वार्ता करते हुए मंत्री ने गलत ढंग से निगम बनाने व ईओ का प्रावधान न होने का कड़ा संज्ञान लेने पर बोले कि इसे चेक करवाएंगे। करीब एक माह से शहर के गंदगी के ढेर में परिविर्तित होने के सवालों की झड़ी पर निकाय मंत्री ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि वह इस बहाना नहीं बनाएंगे, लोगों ने उन्हें जिताकर भेजा है तो उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना भगवंत मान सरकार का पहले ध्येय है। आम लोगों को राहत पहुंचाना ही आप सरकार का मुख्य मकसद है।

















No comments