ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में कोरोना की रफ़्तार बढ़ी ----- 5 दिन में 68 पॉजिटिव, एक की मौत, पढें लिस्ट ...??

- जिले में आज 19 मरीज पॉजिटिव, 9 ठीक हुए, 85 एक्टिव केस  

- सेहत विभाग की चिंताएं बढ़ी, जनता को कोविड नियमों की पालना करने की अपील   

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला      


पंजाब के कपूरथला जिले में एक बार फिर कोरोना की रफ़्तार बढ़ने लगी है। जुलाई महीने में जहाँ 199 कोरोना संक्रमण के मामलों ने सेहत विभाग की चिंताएं बढ़ा दी थी। वहीं अगस्त के 5 दिनों में ही 68 संक्रमित केसों ने चिंता के साथ साथ लोगों को गंभीरता से कोरोना नियमों की पालना करने का संकेत भी दे दिया है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार आज 5 अगस्त को 3 वर्षीय बालक सहित 19 पॉजिटिव मामले तथा एक संकर्मित की मौत हुई है। हालाँकि जिसके जिले में अब 85 एक्टिव केस हो गए हैं। और आज को 9 मरीज ठीक भी हुए हैं। 

जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए SMO डॉ संदीप धवन ने जहाँ लोगो को बूस्टर डोज़ लगवाने की सलाह दी है वहीँ उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूर पहन कर ही रखें। और सोशल दूरी बनाते हुए सैनिटाइजर का भी प्रयोग करें।  

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 5 अगस्त को आए 19 पॉजिटिव मामलों में 17 पॉजिटिव RT-PCR से व एंटीजन से 2 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के बाद अभी तक जिले में 24216 पॉजिटिव केस हो गए हैं। जबकि अभी तक जिले में 21676 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया की जिले में गांव रानीपुर वासी एक 38 वर्षीय कोरोना पीड़ित युवक की मौत भी हुई है।  

सिविल अस्पताल के IDSP इंचार्ज डॉ राजीव भगत से मिली जानकारी के अनुसार आज 349 लोगों के कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आज 19 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अगस्त महीने में अभी तक पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 68 तक पहुंच गया है।  

- लिस्ट में पढ़ें कहां से कितने आए पॉजिटिव .....   




No comments