सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान ---- जिला स्तरीय कार्यक्रम में रोजाना प्रयोग के लिए जूट के बैग बांटे ...
- छात्रों, सरकारी अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों को पर्यावरण संभाल के लिए बतौर दूत कार्य करने हेतु किया प्रेरित
- जिला प्रशासन और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा विरसा विहार में आयोजित कार्यक्रम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के अधीन आज कपूरथला के DC विशेष सारंगल ने जिले में प्लास्टिक की जगह वैकल्पिक स्रोतों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का अभियान शुरू किया है। इस संबंधी विरसा विहार में जिला प्रशासन और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान DC ने कहा कि हमें गुरबानी से मार्गदर्शन लेकर पर्यावरण संभाल के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है, ताकि भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।
इस अवसर पर DC ने एक व्यापक पेशकारी से सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और इसके नकारात्मक प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित स्कूली छात्रों, गैर सरकारी संगठनों, सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्लास्टिक के बजाय जूट और कपड़े के थैलों का उपयोग करने के अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर DC विशेष सारंगल ने जिला प्रशासन और पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की ओर से जूट के बैग बांटने का अभियान भी चलाया और 10 छात्रों को औपचारिक रूप से बैग दिए। इससे पूर्व अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास अनुपम कलेर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य का स्वागत किया तथा अपने विचार साझा किए।
पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड द्वारा 10 मिनट की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिससे प्लास्टिक के उपयोग के लिए वैकल्पिक प्रबंध के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा सरकारी स्कूल महेरू व हाई स्कूल मंसूरवाल दोना के विद्यार्थियों ने गीत व नृत्यकला के माध्यम से वृक्षों की संभाल का संदेश दिया। प्लास्टिक का उपयोग न करने के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।
गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने 1 जुलाई से 19 सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं पर सख्ती से प्रतिबंध लगा दिया है, जिसमें ईयर बर्ड, गुब्बारों के लिए प्लास्टिक की स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाली कैंडी स्टिक शामिल हैं। इसमें थर्मोकपल, प्लेट, कप, ग्लास ,कांटे, चम्मच, चाकू, ट्रे आदि शामिल है।
इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर अजय अरोड़ा, SDM हरदीप सिंह, DPRO सुबेग सिंह, PCS प्रशिक्षण के दौरान पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की उपिंदरजीत कौर बराड़, XEN सुखदेव सिंह, SDO रवदीप सिंह और बचनपाल सिंह, डिप्टी DEO बिक्रमजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
















No comments