PNB बैंक के एटीएम से 15.35 लाख की लूट, पढ़ें कहां ..??
- कार सवार 3 नकाबपोश लुटेरों ने ATM मशीन काटी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पंजाब के होशियारपुर जिले के क्षेत्र गढ़शंकर में गांव भाम में स्थित PNB के ATM मशीन को ब्रेजा कार में आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने गैस कटर की सहायता से काट ATM से 15.35 लाख रुपये की लूट कर फरार होने की घटना घटी है। घटना की सूचना मिलने पर DSP गढ़शंकर दलजीत सिंह खख, SHO चब्बेवाल गुरप्रीत सिंह और SHO माहिलपुर जसवंत सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच जाँच शुरू कर दी है।
पुलिस की जाँच टीम गांव के सरपंच परविंदर जसवाल की सहायता से जांच कर रही है। और घटना स्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की जा रही है। चोरी की यह घटना एटीएम में लगे CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।
बैंक मैनेजर राजन थापा और सहायक मैनेजर जसवीर सिंह के अनुसार छुटियों को देखते हुए शुक्रवार को एटीएम में 17 लाख रुपये की राशि डाली गई थी ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। और आज लुटेरों ने इसको निशाना बनाते हुए लूट की है।
बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस को इस घटना की सूचना सिक्योरिटी कंपनी मुंबई द्वारा दी गई थी। जब चोर ATM को काट रहे थे तो इस बात की जानकारी वहां सिक्योरिटी कंपनी द्वारा लगाए सिस्टम की सहायता से उन्हें मिली थी और उनके द्वारा पुलिस को बताया गया था। पुलिस उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।
















No comments