PM मोदी की पठानकोट रैली ....... बोले --- कांग्रेस दोबारा सत्ता में आई तो पंजाब की सुरक्षा खतरे में ..??
- माझा में कोई औद्योगिक प्रगति नहीं है। केवल अवैध रेत खनन में लूट का धंधा चल रहा -- PM मोदी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पठानकोट, पंजाब
पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में अपनी दूसरी रैली बुधवार को पठानकोट में की। जिस दौरान पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कांग्रेस को दोबारा मौका मिला तो पंजाब की सुरक्षा खतरे में डाल देंगे। पीएम ने यह भी कहा कि पहले जब कांग्रेस के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह थे। तो वह उन्हें गलत रास्ते पर जाने से रोकते थे, अब वह भी वहां नहीं है।
PM मोदी ने जहां कांग्रेस के खिलाफ निशाना साधा, वहीं आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की फोटोकॉपी बताया। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस पार्टनर इन क्राईम है। यह दोनों एक ही तरह से विरोध करते हैं।
पठानकोट में विशाल रैली को संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जब भारत के जांबाज दिखाते हैं तो यह दोनों पाकिस्तानी बोली बोलते हैं एक ने तो पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेल दिया दूसरी दिल्ली में युवाओं को शराब का आदी बना रही है। पीएम ने यह भी कहा एक ने पंजाब को लूटा दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है यह दोनों ही एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ कुकृत्य किया इसी पठानकोट पर जब पाकिस्तानी आतंकियों ने हमला किया था तो देश एकजुट था। उस वक्त कांग्रेस के नेता सेना के चोरों के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। कांग्रेस ने सेना पर शक किया था वही पुलवामा हमले की बरसी पर भी कांग्रेस में अपनी पाप लीला बंद नहीं की थी।
PM ने कहा कि माझा में कोई औद्योगिक प्रगति नहीं है। केवल अवैध रेत खनन में लूट का धंधा चल रहा है। सरकार के पास कर्मचारियों का डंडा मारने के लिए पुलिस है लेकिन खनन माफिया महलों में मौज करता है। मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार बनी तो माफिया पंजाब छोड़ेगा। पंजाब का युवा बाहर नहीं जाएगा।









No comments