ब्रेकिंग न्यूज़

Breaking ...... पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत ...??

 - सिंघु बॉर्डर के नजदीक KMP एक्सप्रेस हाईवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से लौट रहे थे पंजाब   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। नई दिल्ली      

पिछले वर्ष किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को लाल किला हिंसा मामले में चर्चा में आए पंजाबी एक्टर डीप सिद्दू की आज देर रात सिंघु बॉर्डर के नजदीक केएमपी एक्सप्रेस हाईवे पर एक सड़क हादसे में मौत होने का समाचार है। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे। 

बता दें कि डीप सिद्दू केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। और पिछले वर्ष 26 जनवरी को लाल किला पर हुए हिंसा के मामले में वह आरोपी भी थे। जिसको लेकर उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान दीप सिद्ध अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। 

जानकारी के अनुसार दीप सिद्धू दिल्ली से पंजाब लौट रहे थे और मंगलवार रात लगभग 9 बजे केएमपी एक्सप्रेस हाईवे पर खड़े ट्रॉले से उनकी स्कॉर्पियो टकरा गई। बताया यह भी जा रहा है कि सिद्धू अपने स्कॉर्पियो खुद ही चला रहे थे। बताया यह भी जा रहा है कि उनके साथ गाड़ी में एक उनकी महिला मित्र भी थी। हादसे के दौरान दीप सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई।  

इस हादसे के बाद दीप शब्दों के चाहने वालों में शोक की लहर है और कई लोग इस हादसे को किसी दूसरे नजरिए से भी सोच रहे हैं। 



No comments