सार्थक गतिविधि ...... वोटर जागरूकता के लिए 4 वैन रवाना ..
- जिले में 24 माडल पोलिंग स्टेशन बनाऐ गए, एक पोलिंग स्टेशन ऐसा जहाँ शारीरिक तौर पर असमर्थ कर्मचारी ही तैनात होंगे
- हर वोटर तक पहुँचाया जाएगा ज़िला चुनाव अधिकारी का संदेश
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के मद्देनज़र ज़िला चुनाव अधिकारी दीप्ति उप्पल ने बताया कि ज़िले के 4 विधान सभा हलकों फगवाड़ा, कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा में वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 4 जागरूकता वैन चलाई गई है। इन वैन के द्वारा लोगों को वोटों वाले दिन लोकतंत्र के त्योहार में अधिक से अधिक भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कपूरथला के चारों विधानसभा हलकों सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा, भुलत्थ और कपूरथला में एक-एक वैन चलाई जा रही है। जिसका मुख्य उदेशय लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल बिना किसी डर, भय और लालच से देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 24 माडल पोलिंग स्टेशन बनाऐ गए है। .20 पोलिंग स्टेशन ऐसे है, जिन पर सिर्फ़ महिलाएं तैनात की गई है और एक पोलिंग स्टेशन ऐसा है जहाँ शारीरिक तौर पर असमर्थ कर्मचारी ही तैनात होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सभी वोटरों को ऐपिक कार्ड बाँटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को ऐपिक कार्ड प्राप्त नहीं हुए वह अपने सबंधित बी.एल.ओ के साथ संपर्क कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि यदि आपके पास ऐपिक कार्ड नहीं भी है तो 12 ऐसे दस्तावेज़ जैसे कि आधार कार्ड,बैंक की कापी,राशन कार्ड आदि जिन में आपकी फोटो लगी हो, के साथ भी वोट डाल सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग बूथों पर ‘चुनाव मित्र ’ भी तैनात किये गए है जिससे शारीरिक तौर पर असमर्थ वोटरों और बुज़ुर्ग वोटरों को वोट देने समय किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।











No comments