ब्रेकिंग न्यूज़

स्मृति ईरानी की रैली रही फीकी ....... चंद उपस्तिथ लोगो को गिनाई भाजपा की उपलब्धियां .... ??

घर में जब मां लक्ष्मी आती है तो कमल के फूल पर बैठकर आती है, ना कि झाड़ू या हाथ पर --  स्मृति ईरानी 

- लगभग 3 घंटे लेट पहुंची केंद्रीय मंत्री, स्टेज के आसपास लगे फ्लेक्स बोर्ड में नहीं दिखे जिला प्रधान 

- महिला नेत्री के आने पर क्षेत्र की महिला नेत्रिओ की रही कमी फ्लेक्स बोर्ड पर भी महिलाओं की फोटो नदारद   

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब     

20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर जहां कपूरथला क्षेत्र में हर उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देने के लिए पूरी तरह से समर्थकों के साथ सरगरम है। और अपना वोट बैंक बढाने के लिए पल-पल कार्य कर अपनी स्थिति सुधार रहे हैं। वहीं इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के उम्मीदवार रंजीत खोजेवाला के पक्ष में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की रैली का आयोजन किया गया। लेकिन इस रैली में जितना जोश और उत्साह लोगों में होना चाहिए था वह देखने को नहीं मिला। और साथ ही कई तरह की खामियां भी देखी गई। 

विपक्ष के उम्मीदवारो को टक्कर देने का दावा करने वाले भाजपाई कहीं ना कहीं असंगठित दिखे। हालांकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने शब्दों से थोड़े से जनसमूह को भाजपा की उपलब्धियां बताते हुए लुभाने का प्रयास किया लेकिन सभा स्थल पर मौजूद जनसमूह में आम वोटर से ज्यादा भाजपाई ही मौजूद थे जिनको पहले ही भाजपा की नीतियों का मालूम है। 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने स्टेज से जहां भाजपा उम्मीदवार रंजीत खोजेवाल को जिताने के लिए जनता से वोट मांगे, वही उन्होंने धार्मिकता भरे अंदाज में लोगों को समझाया की घर में जब मां लक्ष्मी आती है तो कमल के फूल पर बैठकर आती है। ना कि झाड़ू और ना ही हाथ पर, इसलिए भाजपा के कमल पर मतदान कर मोदी जी को समर्थन दें। और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएं, और अपने घर में खुशियां लाएं।  

उन्होंने बताया कि भाजपा ही प्रदेश को सुरक्षा प्रदान करवा सकती है। भाजपा ने पंजाब के किसानों की एक करोड़ 32 लाख MT फसल खरीद कर 23 हजार करोड़ किसानों के खाते में पहुंचाया। वही गरीब के घर चूल्हा जलता रहे उज्ज्वला योजना दी। तथा महिलाओ के लिए शौचालयों का निर्माण भी करवाया।  

रैली स्थल पर आयोजन तथा अन्य प्रबंधों के बारे में बात करे तो जहां स्टेज के आसपास लगे फ्लेक्स बोर्ड में महिला नेताओं की फोटो नदारद थी। वहीं जिला प्रधान की फोटो भी नहीं दिखी। दूसरी तरफ आयोजन का समय सुबह 11:30 बजे रखा गया था, जबकि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी निर्धारित समय से लगभग 3 घंटे देरी से दोपहर 2:21 पर सभा स्थल पर पहुंची। कुल मिलाकर स्मृति ईरान के व्यक्तित्व तथा केंद्रीय मंत्री के पद को देखते हुए इस चुनावी रैली में वोटरो की भीड़ की कमी रही। वहीं चुनाव के 3 दिन पहले संभावित प्रभावशाली आयोजन उतना प्रभाव नहीं दिखा सका जितना चाहिए था।  



No comments