दीप सिद्दू की मौत का मामला ...... हादसा या हत्या ?, पढ़ें, चश्मदीद ने क्या कहा ...??
- चश्मदीद बोला --- हादसे के बाद सिद्धू की सांस चल रही थी, उसने हेल्पलाइन पर फोन कर एंबुलेंस बुलाई
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
सिंघु बॉर्डर के नजदीक KMP एक्सप्रेस हाईवे पर देर रात सडक हादसे में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मौत के मामले में कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं। इस मामले को लेकर पंजाब में विभिन्न तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस हादसे को लोग हत्या के मामले से जोड़कर भी देख रहे हैं हालांकि फिलहाल ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ इस हादसे का एक चश्मदीद भी सामने आया है। जिस ने बताया कि हादसे के बाद दीप सिद्धू की सांस चल रही थी और उसने 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई थी।
वही सोनीपत की पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर दीप सिद्धू के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया जिसके बाद सबको पंजाब के लुधियाना में लाया गया और शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया इस दौरान उनके परिजनों तथा उनके चाहने वालों ने नम आंखों से उन्हें विदाई देते हुए सिद्धू अमर रहे के नारे भी लगाए। हालांकि उक्त मामले में सोनीपत के एसएसपी ने भी पत्रकारों को कुछ खुलासे किए हैं।
जबकि दूसरी तरफ चश्मदीद मोहम्मद यूसुफ ने यह भी बताया कि KMP एक्सप्रेस हाईवे पर उसकी गाड़ी के आगे जा रही सिद्धू की गाड़ी की स्पीड लगभग एक 110 किलोमीटर की स्पीड पर थी। जब हादसा हुआ तो उसने अपनी गाड़ी साइड में लगाई और ट्रक के ड्राइवर को ट्रक से नीचे उतारा था। और हेल्पलाइन को फोन किया।
सोनीपत के एसएसपी राहुल शर्मा के अनुसार मामले में रैश ड्राइविंग और लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि ट्रक ड्राइवर तथा मालिक की पहचान कर ली गई है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।











No comments