ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव के अंतिम दिनो में अंतर कलह भूल सिद्धू - चन्नी हुए एक, पढ़ें ... ??

- नरम पड़े सिद्धू तो सीएम चन्नी भी आए करीब 

- एक-एक वोट की अहमियत समझ सिद्धू के लिए चन्नी आज मांगेंगे वोट  

खबरनामा इंडिया, विनय शर्मा। अमृतसर, पंजाब        

पंजाब विधानसभा चुनावों के अंतिम दिनों में कांग्रेस के नेताओं को शायद यह समझ आने लगा है कि एक-एक वोट की क्या कीमत है। कांग्रेस की अंतर कलह कहीं ले न डूबे, इसलिए अंतर कलह और बाकी झगड़े सब भूल कर सिद्धू और चन्नी एक साथ होने की कोशिश कर आज कांग्रेस के लिए अमृतसर ईस्ट के वोटरों से वोट मांगेंगे। 

बता दें कि पंजाब काग्रेस पार्टी अंतर कलह की वजह से वह काफी मुश्किल के दौर में गुजर रही है। नवजोत सिंह सिद्धू भले ही चन्नी को सीएम चेहरा बताने पर हाईकमान का साथ देने की बात कहते रहे हैं। लेकिन सिद्धू के परिवार और चन्नी को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों से नवजोत सिंह सिद्धू भी पहले की तरह पार्टी के प्रचार अभियान में एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। 

जानकारी अनुसार चरणजीत सिंह चन्नी आज प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। दोपहर बाद वह अमृतसर ईस्ट पहुंचेंगे, और नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट मांगेंगे। इस सीट पर सिद्धू को इस बार बेहद कड़ी चुनौती अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मिल रही है। यहां यह भी बताने योग्य है कि सिद्धू ने मजीठिया को अपनी पुरानी मजीठा सीट छोड़कर अमृतसर से चुनाव लड़ने का चैलेंज दिया था।  

वहीं दूसरी तरफ देखा जाए तो अभी तक नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में कहा था कि सीएम का फैसला पंजाब के लोग तय करेंगे। सिद्धू ने यहां तक कह दिया था कि 60 विधायक जीतने के बाद ही मालूम होगा कि कौन राज्य का नया सीएम बनता है।  



No comments