ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना UPDATE .... SSP ऑफिस से बड़ी संख्या में पॉजिटिव, आज 259 नए संक्रमित, पढ़ें लिस्ट ..??

SSP ऑफिस से 27, RCF से 13 और फत्तू धींगा थाना से 8 संक्रमित    

- इन हालात में मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं --  डॉ संदीप धवन  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला, पंजाब        


देश में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पंजाब के कपूरथला जिले में कोरोना की स्पीड ने नव वर्ष के साथ ही रफ़्तार पकड़ी हुई है। आज जिले में एक साथ 259 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जिले में 894 एक्टिव मामले हो गए हैं।  जिले में बढ़ रहे संक्रमण में SSP ऑफिस, RCF, सैनिक स्कूल, सिटी थाना, बावा लालवानी स्कूल के बाद अब फत्तू धींगा थाना में भी संक्रमित मरीज आ चुके है। 

सैनिक स्कूल में अभी तक 22 संक्रमित मामले सामने आने के बाद सैनिक स्कूल के 82 क्षेत्र को कंटोनमेंट जोगन घोषित किया गया था। आज SSP ऑफिस से 27 मामले आने के बाद चिंता का विषय बन गया है। संक्रमित मरीजों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ संदीप धवन ने की है। 

स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 259 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें 190 पॉजिटिव RT - पीसीआर से, 21 एंटीजन से और अन्य लैब से 48 पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है। उन्होंने यह भी बताया कि आज 50 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है।  

जिलें में पिछले 14 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगभग 55 गुना से अधिक बढ़ौतरी हुई है। 1 जनवरी को आठ पॉजिटिव मरीज थे और सिर्फ 23 एक्टिव थे जो अब बढ़कर 894 एक्टिव मरीज हो गए हैं। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में SSP ऑफिस से 27, RCF से 13 और फत्तू धींगा थाना से 8 पॉजिटिव की रिपोर्ट आई है। 

डॉ संदीप धवन ने जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अपील की है कि कोरोना की बढ़ रही तीसरी लहर के तहत सभी लोग को रना गाइडलाइंस की पालना अवश्य करें और मास्क पहनना तथा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने को यकीनी बनाएं। 

- लिस्ट में देखें आज कितने पॉजिटिव कहां से मिले.....   






No comments